Mohan Cabinet ke Faisle: प्रदेश में साल 2028 तक खत्म हो जाएगी गरीबी..! मोहन कैबिनेट की बैठक में लिया गया ये बड़ा निर्णय

Mohan Cabinet ke Faisle: भोपाल। मध्य प्रदेश में आज मोहन कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गई है। जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी है। मंत्रालय में हो हुई मीटिंग में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। सीएम की अध्यक्षता में गरीब कल्याण मिशन को कैबिनेट में स्वीकृति मिल गई है। मोहन सरकार ने साल 2028 तक मध्य प्रदेश से गरीबी खत्म करने का फैसला लिया है।
Read More: Mohan Cabinet Decision: पुलिस बैंड के लिए हर जिले में होगी भर्ती, मोहन कैबिनेट ने स्वीकृत किए इतने पद, सौर उर्जा से रौशन होंगे सरकारी भवन
Mohan Cabinet ke Faisle
मोहन कैबिनेट की बैठक में गरीब कल्याण मिशन पर मंथन कर इस योजनाको कैबिनेट में स्वीकृति मिल गई है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि, साल 2028 तक गरीबी समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। मंत्री ने कहा कि, गरीबी समाप्त करने के लिए हम तेजी से कम कर रहे।
Read More: Mohan Cabinet Decision: मछुआरों के लिए अच्छी खबर, फायदे के लिए सरकार ने उठाने जा रही ये बड़ा कदम, मोहन कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर
मंत्री विजयवर्गीय ने बताया कि ड्रायल हंड्रेड का दूसरा चरण शुरू किया जाएगा। इंट्रीग्रेटेड सिस्टम के साथ डायल इंड्रेड शुरू होगी। इस योजना के लिए 1565 करोड़ स्वीकृत किए गए है। हर जिले में पुलिस बैंड के नए पद स्वीकृत किए गए हैं। सरकार ने 932 नए पदों को स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री मछुआ संवर्धन योजना के लिए 100 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। इस अलावा कैबिनेट बैठक में कहा गया कि पास के जलस्रोत से तालाब भरें। तालाब सूखें नहीं है, मतस्य उद्योग चलता रहेगा। वहीं सभी सरकारी भवन सोलर बिजली से रोशन किए जाएंगे। इसके लिए पीपीपी मोड पर टेंडर जारी किया जाएगा। यह टेंडर निजी कंपनियों को देने का निर्णय लिया है।
मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी फैसलों की जानकारी : @CMMadhyaPradesh | @KailashOnline | @BJP4MP | #MadhyaPradesh | #MohanCabinet | #MohanCabinetDecision https://t.co/lWRakMHSUc
— IBC24 News (@IBC24News) January 15, 2025