CG BJP Jila Adhyaksh List 2025: छत्तीसगढ़ में दूसरे दिन भी कई भाजपा जिलाध्यक्षों का ऐलान, कोंडागांव में सेवक तो MCB में चंपादेवी को कमान, जानें आपके जिले में कौन बना अध्यक्ष
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2025/01/CG-BJP-News-bDNhTh-780x470.jpeg)
रायपुरः CG BJP Jila Adhyaksh List 2025 छत्तीसगढ़ भाजपा में इन दिनों संगठन चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। बूथ और मंडल अध्यक्षों के बाद अब जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की जा रही है। दूसरे दिन कई जिलों के अध्यक्ष के नामों का ऐलान किया गया। बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले में सेवक राम नेताम को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वे केशकाल विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। वहीं गरियाबंद जिले में अनिल चंद्राकर को पार्टी की कमान सौंपी गई है। पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी ने इसकी घोषणा है। अगर महासमुंद की बात करें तो स्काउट गाइड जिला संघ के अध्यक्ष येतराम साहू को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में पूर्व सांसद चंपा देवी पावले को कमान सौंपी गई है।
कल हुई थी इन जिला अध्यक्षों ने नियुक्ति
बीजापुर: घासीराम नाग
सूरजपुर: मुरली मनोहर सोनी
कांकेर: महेश जैन
रायपुर ग्रामीण: श्याम नारंग
भिलाई जिलाध्यक्ष: पुरुषोत्तम देवांगन
जशपुर: भरत सिंह
बालोद: चेमन देशमुख
रायपुर शहर: रमेश ठाकुर
पेंड्रा: लाल जी यादव
मुंगेली: दीनानाथ केशरवानी
कोरबा: मनोज शर्मा
इस महीने के अंत तक मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष
CG BJP Jila Adhyaksh List 2025 जिलाध्यक्षों के चुनाव के बाद प्रदेश अध्यक्ष क चुनाव किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया तय कर ली गई है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
ऐसे समझे पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ भाजपा में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कब की गई?
छत्तीसगढ़ भाजपा में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का काम इन दिनों चल रहा है, जिसमें कोंडागांव, गरियाबंद, महासमुंद, और अन्य जिलों के नए अध्यक्षों का ऐलान किया गया है।
कोंडागांव जिले का नया जिलाध्यक्ष कौन बना है?
कोंडागांव जिले का नया जिलाध्यक्ष सेवक राम नेताम को बनाया गया है, जो पहले केशकाल विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं।
महासमुंद जिले का नया जिलाध्यक्ष कौन हैं?
महासमुंद जिले का नया जिलाध्यक्ष येतराम साहू को बनाया गया है, जो स्काउट गाइड जिला संघ के अध्यक्ष थे।
प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कब होगा?
जिलाध्यक्षों के चुनाव के बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया इस महीने के अंत तक पूरी होने की उम्मीद है।
कौन लोग प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया में शामिल हैं?
प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष, और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp