Uncategorized

CG BJP News: इस दिग्गज नेता ने छोड़ा छत्तीसगढ़ बीजेपी का साथ! अब दिल्ली में सियासी भविष्य की तलाश

जशपुर रियासत के राजा रणविजय सिंह जूदेव , image source: ibc24

रायपुर: CG BJP News, बीजेपी के पूर्व सांसद और जशपुर रियासत के राजा रणविजय सिंह जूदेव ने दिल्ली BJP की सदस्यता ले ली है। रणविजय सिंह जूदेव ने छत्तीसगढ़ BJP संगठन की सदस्यता छोड़ दी है। मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा और फिर लोकसभा की टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने छत्तीसगढ़ बीजेपी से नाराजगी जाहिर की है।

read more:  Lormi Murder Case: मुंगेली में नए साल की शुरुआत डबल मर्डर से.. मामूली विवाद ने लिया खूनी मोड़, लाठी-डंडो से पीट-पीटकर हत्या

इस मामले में रणविजय सिंह जुदेव ने कहा कि वे अब दिल्ली भाजपा में अब नया भविष्य तलाशेंगे। (Former BJP MP Ranvijay Singh Judeo joined Delhi BJP) बता दें कि रणविजय सिंह जूदेव स्व.दिलीप सिंह जूदेव के बेटे हैं। हिन्दुत्व की प्रयोगशाला रहे जशपुर राजघराने के प्रमुख रणविजय सिंह जूदेव ने बीजेपी संगठन के रवैये से खफा होकर छत्तीसगढ़ बीजेपी छोड़ दिया है।

गौरतलब है कि रणविजय जूदेव को जशपुर राजपरिवार में राजा की हैसियत हासिल है। वे पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह की पहली पारी में 2007 के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के चेयरमैन रहे हैं। इसके बाद उन्हें एक बार राज्यसभा सदस्य रहने का मौका भी मिला था।

read more:  ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने अमेरिका के न्यू ऑरलियंस में हुए हमले की निंदा की

आखिरी बार वे विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान कुछ रोड सभाओं में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ रथ में नजर आए थे। उड़ीसा के विधानसभा चुनावों में पार्टी ने उन्हें कुछ जिम्मेदारियां सौंपी थी। लेकिन उसके बाद से पार्टी में उनकी पूछ परख कम हो गई थी।

रणविजय सिंह जूदेव से जुड़े इस घटनाक्रम के टॉप 5 FAQ:

रणविजय सिंह जूदेव ने छत्तीसगढ़ बीजेपी क्यों छोड़ी?

रणविजय सिंह जूदेव ने विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए टिकट न मिलने और पार्टी में उपेक्षा महसूस करने के चलते छत्तीसगढ़ बीजेपी छोड़ दी।

क्या रणविजय सिंह जूदेव ने किसी नई पार्टी का हिस्सा बन गए हैं?

जी हां, उन्होंने दिल्ली बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली है और वहां अपने राजनीतिक भविष्य की तलाश कर रहे हैं।

रणविजय सिंह जूदेव कौन हैं?

रणविजय सिंह जूदेव जशपुर राजघराने के राजा और स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के बेटे हैं। वे पूर्व राज्यसभा सांसद और छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के चेयरमैन रह चुके हैं।

छत्तीसगढ़ बीजेपी में उनकी भूमिका क्या थी?

रणविजय सिंह जूदेव ने छत्तीसगढ़ बीजेपी में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। वे राज्यसभा सांसद रहे हैं और छत्तीसगढ़ की राजनीति में उनकी गहरी पैठ रही है।

दिल्ली बीजेपी में शामिल होने के बाद उनकी आगे की योजना क्या है?

रणविजय सिंह जूदेव ने दिल्ली बीजेपी में नया राजनीतिक भविष्य तलाशने की बात कही है। उनके कार्यों और नई जिम्मेदारियों के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Related Articles

Back to top button