MP-CG Weather Update: नए साल के दूसरे दिन ठंड ने दिखाया असली अवतार, इन इलाकों में माह अंत तक कड़ाके की ठंड के साथ खूब चलेगी शीतलहर

MP-CG Weather Update: भोपाल। देशभर में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कहीं कड़ाके की ठंड के बीच बारिश तो कहीं बर्फीली हवाओं से लोगों का जीना दुभर हो रहा है। ऐसे में बात करें मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की तो यहां कड़ाके की ठंड के साथ नए साल का आगाज हुआ। राजधानी भोपाल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तो वहीं, छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है।
Read More: 2025 Holiday Latest News: छुट्टियों का ऐलान.. इस दिन कोर्ट में भी नहीं होंगे काम, यहां देखें सूची
MP Weather Update
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नए साल में राजधानी रहा सबसे ज्यादा ठंडा रहा। हैरानी की बात तो यह है कि, राजधानी भोपाल पचमढ़ी से भी ज्यादा ठंडी है। यहां का टेम्परेचर सामान्य से 5.7 डिग्री कम दर्ज हुआ। भोपाल का न्यूनतम तापमान लगभग 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ठंड के चलते घना कोहरा भी छाया हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि, आने वाले 2 से 3 दिनों में इसी तरह ठंड और घाना कोहरा छाने की संभावना बन रह सकती है। वहीं, अगले तीन दिनों तक 14 जिलों में शीतलहर की चेतावनी भी जारी की गई है। जनवरी में 20 से 22 दिन तक शीतलहर के आसार है। आज भी सुबह घने कोहरे में लिपटी रही। शहडोल में सबसे ठंडा तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
Read More: Small Savings Schemes Interest Rates: PPF, सुकन्या समृद्धि समेत कई स्माल सेविंग स्कीम की ब्याज दरों पर बड़ा अपडेट, जानें किस योजना पर कितना मिलेगा इंटरेस्ट
CG Weather Update
मौसम विभाग के अनुसार, 2 जनवरी के बाद राज्य में एक बार फिर कड़ाके की सर्दी लौटने वाली है। ग्रामीण इलाकों में कोहरे का भी असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, बादल छटने के कारण कड़ाके की ठंड एक बार फिर से बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी धीरे-धीरे खत्म हो रही है और मौसम साफ हो रहा है। हालांकि मौसम के साफ होने में अभी चार से पांच दिन का समय लगेगा।
FAQ About MP CG Weather
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में ठंड कब तक रहेगी?
ठंड का मौसम आमतौर पर जनवरी के अंत तक रहता है। हालांकि, तापमान में गिरावट और मौसम का मिजाज स्थानीय परिस्थितियों पर निर्भर करता है।
क्या भोपाल में बारिश की संभावना है?
आने वाले दिनों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, यह स्थिति पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो सकती है।
छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने के कारण क्या हैं?
उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ की गतिविधियों के कारण छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ रही है।
क्या ठंड से बचने के लिए कोई विशेष सलाह है?
गर्म कपड़े पहनें, ठंडी हवा से बचें, और गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें। बुजुर्गों और बच्चों को विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है।
क्या आने वाले दिनों में मौसम में सुधार होगा?
हां, मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी के मध्य तक ठंड में कुछ कमी हो सकती है, लेकिन रात का तापमान कम बना रह सकता है।