Car Price Hike From 1st January : आज से महंगी हुई ये गाड़ियां, कितनी बढ़ी कीमत जानें यहां

नई दिल्ली : Car Price Hike From 1st January : कार खरीदने का सपना हर किसी का होता है। कुछ लोग अपने इस सपने को पूरा कर लेते हैं, तो कुछ लोग कार खरीदने के लिए बजट नहीं बना पाते। लेकिन अब कार खरीदने वाले लोगों के एक बड़ी खरब निकलकर सामने आई है। ऐसा इसलिए क्योंकि, कार निर्माता कंपनियों ने ऐलान किया था कि नए साल से कार खरीदना महंगा हो जाएगा। कार कीमतों में इजाफा करने वाली लिस्ट में टाटा, महिंद्रा से लेकर कई कंपनियों के नाम शामिल हैं।
ऐसे में अगर आप कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो 1 जनवरी 2025 से कारों का खरीदना महंगा हो गया है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर जनवरी में आप कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको इन कंपनियों की कारों पर कितने रुपए तक ज्यादा खर्च करने पड़ सकते हैं।
मारुति सुजुकी की कारें होंगी महंगी
Car Price Hike From 1st January : मारुति सुजुकी कंपनी ने अपनी कारों की कीमतों में 4 फीसदी इजाफा करने की बात कही है। सबसे पहले बात करते हैं ऑल्टो K10 की, इस कार की मौजूदा कीमत की बात की जाए तो यह 3.99 लाख रुपए 5.96 लाख रुपए के बीच है। अगर इस कार में 4 फीसदी बढ़ोतरी की बात की जाए तो 4 फीसदी बढ़ोतरी से कीमत में 15 हजार 960 रुपए से 23 हजार 840 रुपए तक का अंतर आ सकता है। इसके बाद इसकी संभावित कीमत 4.15 लाख रुपए से 6.20 लाख रुपए तक हो सकती है।
मारुति सुजुकी एस प्रेसो की कीमत की बात की जाए तो यह एस प्रेसो की कीमत 4.27 लाख रुपए से 6.12 लाख रुपए के बीच है। एस प्रेसो की मौजूदा कीमत में 4 फीसदी बढ़ोतरी के बाद संभावित कीमत 4.45 लाख से 6.37 लाख रुपए तक हो सकती है।
टाटा की कारें भी हो जाएंगी महंगी
Car Price Hike From 1st January : टाटा मोटर्स की बात की जाए तो कंपनी ने अपनी कारों की कीमतों में 3 फीसदी इजाफे की बात कही है। टाटा टियागो की कीमत 5 लाख से 8.75 लाख रुपए के बीच है। इसमें 3 फीसदी बढ़ोतरी के बाद कीमत 5.16 लाख से 9.02 लाख रुपए हो सकती है।
टाटा टिगोर की मौजूदा कीमत 6 लाख से 9.40 लाख रुपए के बीत है। इसमें 3 फीसदी बढ़ोतरी के बाद कीमत 6.19 लाख रुपए से 9.69 लाख रुपए तक हो सकती है। नेक्सन की मौजूदा कीमत 8 से 15.60 लाख रुपए के बीच है। इसमें 3 फीसदी की बढ़ोतरी से कीमत 8.25 लाख रुपए से 16.07 लाख रुपए तक हो सकती है।
इतनी बढ़ेगी किआ की कारों की कीमतें
किआ मोटर्स की कारों की बात की जाए तो इसमें 2 फीसदी इजाफा करने की बात कही गई है। सोनेट की मौजूदा कीमत 8 लाख से 15.77 लाख रुपए के बीच है। 2 फीसदी बढ़ोतरी के बाद इसकी नई संभावित कीमत 10.74 लाख से 20.34 लाख रुपए तक हो सकती है। कैरेंस की मौजूदा कीमत 10.52 लाख से 19.94 लाख रुपए के बीच है। इसकी नई कीमत 10.74 लाख से 20.34 लाख रुपए तक हो सकती है।
एमजी मोटर्स ने भी बढ़ाई कीमत
Car Price Hike From 1st January : एमजी मोटर्स की बात की जाए तो कंपनी अपनी कीमतों में 3 फीसदी का इजाफा कर सकती है। कॉमेट ईवी की मौजूदा कीमत 6.99 लाख रुपए से 9.53 लाख रुपए के बीच है। इसकी नई संभावित कीमत 7.20 लाख से 9.82 लाख रुपए के बीच हो सकती है।
महिंद्रा भी बढ़ाएगी कीमत
महिंद्रा ने भी अपनी कारों की कीमतों में 3 फीसदी इजाफा करने की बात कही है। Mahindra XUV 3XO की मौजूदा कीमत 7.79 लाख से 15.49 लाख रुपए के बीच है। इसमें 3 फीसदी बढ़ोतरी के बाद नई संभावित कीमत 8.03 लाख रुपए से 15.96 लाख रुपए तक हो सकती है। थार की मौजूदा कीमत 11.35 से 17.60 लाख रुपए है। इसमें बढ़ोतरी के बाद नई कीमत 13.85 लाख रुपए से 24.54 लाख रुपए के बीच है।
कार की कीमतों में इजाफा होने से जुड़ी बड़ी बातें
प्रश्न 1: क्या नए साल में सभी कार कंपनियाँ अपनी कीमतें बढ़ा रही हैं?
उत्तर: हाँ, कई कंपनियों जैसे मारुति सुजुकी, टाटा, महिंद्रा, किआ और एमजी मोटर्स ने अपने उत्पादों की कीमतों में इजाफा करने का ऐलान किया है।
प्रश्न 2: कार की कीमतों में इजाफा कब से शुरू होगा?
उत्तर: कार की कीमतों में इजाफा 1 जनवरी 2025 से लागू होगा।
प्रश्न 3: कार की कीमतों में इजाफा कितना होगा?
उत्तर: अलग-अलग कंपनियों और मॉडल के हिसाब से कीमतों में 2% से 4% तक का इजाफा हो सकता है।
प्रश्न 4: क्या कार खरीदने का सही समय यही है या मैं इंतज़ार करूँ?
उत्तर: यदि आप कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अब खरीदना बेहतर होगा, क्योंकि 1 जनवरी 2025 से कीमतें बढ़ेंगी।
प्रश्न 5: क्या महिंद्रा की कारों की कीमतों में इजाफा होगा?
उत्तर: हाँ, महिंद्रा ने अपनी कारों की कीमतों में 3% का इजाफा करने की घोषणा की है।