Bhupesh Baghel News: अफसर पर पूर्व CM भूपेश का निशाना.. लिखा, ‘अगर कलेक्टर भी संघ की सदस्यता ले चुके हैं तो वे सुबह शाखा में जाएं’, जानें क्या है मामला..

Bhupesh Baghel targets Raipur Collector: रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने रायपुर जिला प्रशासन द्वारा जारी एक आदेश को लेकर कलेक्टर पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “अगर कलेक्टर ने भी संघ की सदस्यता ले ली है, तो बेहतर होगा कि वे सुबह शाखा में जाएं।”
भूपेश बघेल ने सवाल उठाया कि, “आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत किसी संवैधानिक पद पर नहीं हैं। हालांकि, भाजपा नेताओं पर उनका प्रभाव इतना ज्यादा है कि वे उनके नाम से भी डरते हैं। ऐसे में जिला कलेक्टर किस अधिकार से उनका कार्यक्रम जारी कर रहे हैं? डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी किस आधार पर लगाई जा रही है?”
क्या है मामला?
Bhupesh Baghel targets Raipur Collector: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत इन दिनों अपने पांच दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आए हुए हैं। रायपुर में उनके लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भागवत के इस दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों को गुरुगोविंद सिंह नगर, पंडरी स्थित जागृति मंडल में ड्यूटी पर तैनात करने का आदेश जारी किया।
आदेश के अनुसार, 27 दिसंबर से 1 जनवरी तक कुल 12 अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित स्थान पर अपनी ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए गए हैं। इस आदेश को लेकर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार और जिला प्रशासन की तीखी आलोचना की।
भूपेश बघेल का ट्वीट
Bhupesh Baghel targets Raipur Collector: पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रशासन के आदेश की प्रति साझा करते हुए लिखा, “मोहन भागवत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख हैं, जिसे संघी एक सांस्कृतिक संगठन बताते हैं। संघ का दावा है कि उसका भाजपा से कोई संबंध नहीं है, लेकिन यह सबसे बड़ा झूठ है। सच्चाई यह है कि आरएसएस कोई पंजीकृत संस्था नहीं है और इसकी कोई वैधानिक स्थिति भी नहीं है।”
उन्होंने आगे लिखा, “मोहन भागवत किसी संवैधानिक पद पर नहीं हैं। ऐसे में जिला कलेक्टर किस आधार पर उनके लिए सरकारी आदेश जारी कर रहे हैं? डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी क्यों लगाई जा रही है? अगर कलेक्टर भी संघ के सदस्य बन चुके हैं, तो उन्हें सुबह शाखा में जाना चाहिए। सरकारी तंत्र का दुरुपयोग बंद होना चाहिए। यह आदेश तुरंत रद्द होना चाहिए।”
मोहन भागवत जी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानी आरएसएस के प्रमुख हैं।
जैसा कि संघी कहते हैं आरएसएस एक सांस्कृतिक संस्था है और इसका भाजपा से कोई लेना देना नहीं। (कितना बड़ा झूठ है)
सच यह है कि आरएसएस कोई पंजीकृत संस्था नहीं है। यानी उसकी कोई वैधानिक स्थिति नहीं है।
मोहन भागवत जी… pic.twitter.com/RNCTyebCor
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 30, 2024
छत्तीसगढ़ दौरे पर मोहन भागवत
Bhupesh Baghel targets Raipur Collector: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत शुक्रवार शाम को वंदे भारत ट्रेन से रायपुर पहुंचे। उनका यह दौरा 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलेगा। पांच दिवसीय इस प्रवास के दौरान वे संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
संगठनात्मक यात्रा का उद्देश्य
Bhupesh Baghel targets Raipur Collector: आरएसएस पदाधिकारियों ने बताया कि भागवत का यह दौरा संगठनात्मक उद्देश्यों के लिए है। 2025 में संघ अपनी स्थापना के 100वें वर्ष में प्रवेश करेगा। इस महत्वपूर्ण पड़ाव को ध्यान में रखते हुए सरसंघचालक देशभर के विभिन्न प्रांतों में यात्रा कर रहे हैं।
भागवत की इस यात्रा को लेकर राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जहां भाजपा इसे संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में उठाया गया कदम बता रही है, वहीं कांग्रेस इसे सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का मामला बता रही है।