Uncategorized

BJP Leader Arrested : दुष्कर्म के फरार आरोपी पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने किया सरेंडर, भतीजी ने लगाए थे आरोप

BJP Leader Arrested / Image Credit : IBC24

विदिशा : BJP Leader Arrested : रेप के आरोप में फरार पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी ने शनिवार को नटेरन थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया जिसे न्यायालय ने 10 तारीख तक ज्यूडिशियल रिमांड पर पुलिस को सौंपा है। पुलिस पिछले तीन हफ्तों से आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था, आखिरकार आरोपी ने शनिवार को खुद ही सरेंडर कर दिया। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह खुद को साजिश का शिकार होना बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह जिला अध्यक्ष भी बन सकते थे लेकिन उनको झूठे आरोपों में फंसा कर उनका राजनीतिक कैरियर बर्बाद कर दिया। योगेंद्र सिंह ने रोते हुए कहा कि उनको यदि न्याय मिलता है तो उनकी हस्तियों को गंगा में बहाना नहीं तो नहीं होते हैं तो गटर में फेंक देना l

यह भी पढ़ें: Guna Borewell Rescue News : बोरवेल में गिरा 10 साल का मासूम, मौके पर पहुंचा बचाव दल, रेस्क्यू जारी 

फरार था आरोपी

BJP Leader Arrested : बता दें कि, बेंगलुरु के इंजीनियर द्वारा न्याय की गुहार को लेकर की गई आत्महत्या जैसा ही एक मामला विदिशा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष के तौर पर सामने आया है।दरअसल, नटेरन थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 23 वर्षीय युवती जो आरोपी की भतीजी है, उसने 5 दिसंबर को भाजपा नेता योगेंद्र सोलंकी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था जिसकी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। केस दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया था, युवती ने योगेंद्र सोलंकी की जल्द गिरफ्तारी के लिए एसपी से से शिकायत की थी, उसने आरोपी योगेंद्र की लोकेशन तक पुलिस को बताई थी, लेकिन पुलिस आरोपी को पकड़ पाती उससे पहले ही वह भाग गया था।

यह भी पढ़ें: Korba Accident News: कार के साथ ही जलकर दोनों सवारों की मौत.. अम्बिकापुर के रहने वाले युवक आ रहे थे कोरबा, देखें दर्दनाक Video

योगेन्द्र सिंहका वीडियो आया सामने

BJP Leader Arrested : योगेन्द्र सिंह ने फरार रहते हुए मोबाइल से एक वीडियो रिकॉर्ड किया और उसने अपनी आपबीती लोगों के साथ साझा की। बलात्कार के आरोपी योगेन्द्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बनने के सपने संजो रखे थे। इसके साथ उनको यह भी उम्मीद थी कि आगे चलकर वहां शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार भी होते, लेकिन षड्यंत्र के चलते उनका भविष्य बर्बाद हो गया। योगेंद्र सिंह का कहना है कि यदि उनको न्याय नहीं मिलता है तो उनकी अस्थियों को नाले में बहा दिया जाए l नटेरन थाना प्रभारी आशुतोष सिंह का कहना है कि कई दिनों से दुष्कर्म के आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। आज आरोपी ने थाने में आकर सरेंडर किया है, उसे गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी की 10 तारीख तक के लिए पुलिस को ज्यूडिशल कस्टडी दी हैl

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Related Articles

Back to top button