Uncategorized

#SarkarOnIBC24 : वेलगावी अधिवेशन.. गलत नक्शे पर टेंशन, गायब POK पर सवाल.. सियासी बवाल

Karnataka CWC Meet / Image Credit : IBC24

नई दिल्ली : Karnataka CWC Meet: साल 2024 की विदाई में अब बस चंद दिन बचे हैं। नया साल दरवाजे पर दस्तक दे रहा है। ये किसी के लिए भी सही समय है गुजर रहे साल पर मंथन करने और नए साल की चुनौतियों पर चर्चा करने का। कांग्रेस इन दिनों इसी दौर से गुजर रही है। कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस CWC का दो दिवसीय अधिवेशन चल रहा है, जो कई वजहों से चर्चा में है। इसके साथ एक विवाद भी जुड गया है।

यह भी पढ़ें : #SarkarOnIBC24 : किराए के ‘शिक्षक’.. विपक्ष का अटैक, मंत्री जी का कबूलनामा, सियासी हंगामा.. 

Karnataka CWC Meet:  कर्नाटक के बेलगावी में गुरूवार से कांग्रेस CWC का दो दिवसीय अधिवेशन शुरू हुआ। जिसकी तस्वीरें दिन भर चर्चा का केंद्र रही। पहली कांग्रेस की बैठक की तो दूसरी इसी बैठक के प्रचार के लगाए गए होर्डिंग की.। जिसमें राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता नजर आ रहे हैं। इसी पोस्टर में भारत का गलत नक्शा भी दिख रहा है। फिर क्या था कांग्रेस एक बार फिर घिर गई। नक्शे में पाक अधिकृत कश्मीर और अक्साइ चिन को भारत से अलग दिखाया गया।बीजेपी ने इसे हाथों-हाथ लेने में देरी नहीं की।

बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने X पर गलत नक्शे की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कांग्रेस ने अपने सभी होर्डिंग्स पर भारत का बिगड़ा हुआ नक्शा लगाया है, साथ ही सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा सहित अन्य की तस्वीरें भी लगाई हैं, जिसमें कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया है।

बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने भी इस नक्शे को दिल दुखाने वाला बताया और कांग्रेस पर देश को तोड़ने का आरोप लगाया। जिस पर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने पलटवार किया..बीजेपी पर मुद्दों से भटकाने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें : CM Dr Mohan Yadav News : स्वामित्व योजना में 46 जिलों के हितग्राहियों को मिलेंगे भू-स्वामित्व अभिलेख, सीएम डॉ मोहन यादव ने पीएम मोदी का जताया आभार 

Karnataka CWC Meet:  कांग्रेस का कर्नाटक के बेलगावी में अधिवेशन एक खास मौके पर हो रहा है। आज से ठीक सौ साल पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की अध्यक्षता में 1924 में अधिवेशन हुआ था। जिसमें भारत की आजादी और कांग्रेस संगठन से जुड़े अहम फैसले लिए गए थे। वहीं कांग्रेस CWC के दो दिवसीय अधिवेशन के पहले दिन CWC की बैठक हुई। जिसमें साल 2025 के लिए कांग्रेस की कार्य योजना और कार्यक्रम पर चर्चा की गई। बीजेपी सरकार में देश के सामने खड़ी हो रही चुनौतियों पर मंथन किया गया, तो अगले दिन शुक्रवार को कांग्रेस एक रैली आयोजित करेगी। जिसे ‘जय बापू-जय भीम-जय संविधान’ नाम दिया है।

जहां तक भारत के गलत नक्शे का सवाल है। कांग्रेस नेताओं से चूक तो हुई है। जिसे समय रहते सुधारा नहीं गया।पोस्टर छपे और दीवारों पर टंग भी गए जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। बीजेपी इसे भुनाने में भी कोई कमी नहीं छोड़ रही।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Related Articles

Back to top button