Rashtriya Bal Puraskar 2024 : इस साल देश के 17 बच्चों को मिलेगा ‘राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’.. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित, कार्यक्रम में पीएम मोदी भी करेंगे शिरकत

नई दिल्ली। Rashtriya Bal Puraskar 2024 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों के 17 बच्चों को आज प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित करेंगी। मंत्रालय वीर बाल दिवस पर भारतीय बच्चों की क्षमताओं और उपलब्धियों को रेखांकित करने वाली देशव्यापी गतिविधियों का आयोजन करेगा और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के विजेताओं को सम्मानित करेगा। बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस साल 14 राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों के 17 बच्चों को प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाजेंगी।
यह पुरस्कार सात श्रेणियों-कला एवं संस्कृति; बहादुरी; नवाचार; विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी; सामाजिक सेवा; खेल और पर्यावरण-में बच्चों की असाधारण उपलब्धियों को रेखांकित करता है। बयान के अनुसार, इस साल जिन 17 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चुना गया है, उनमें सात लड़के और 10 लड़कियां शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि प्रत्येक विजेता को एक पदक, प्रमाणपत्र और एक प्रशस्ति पुस्तिका प्रदान की जाएगी।
वीर बाल दिवस का राष्ट्रीय कार्यक्रम दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुपोषित पंचायत योजना का उद्घाटन करेंगे, जिसका मकसद जमीनी स्तर पर पोषण सुरक्षा को मजबूत करना है। इसमें कहा गया है कि कार्यक्रम में बच्चों के नेतृत्व में विविध संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व करने वाला मार्च-पास्ट भी होगा। वहीं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी उद्घाटन भाषण देंगी, जो बच्चों की शिक्षा और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित इस दिवस का माहौल तैयार करेगा।
बता दें कि पुरस्कार विजेताओं सहित लगभग 3,500 बच्चे इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जिसमें भारत की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। शैक्षिक और रचनात्मक गतिविधियों से देशभर के बच्चे जुड़ेंगे। वीर बाल दिवस पर स्कूल, बाल देखभाल संस्थान और आंगनवाड़ी केंद्र कहानी सत्र, रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध लेखन, कविता पाठ आदि का आयोजन करेंगे।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
FAQ :
1. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 किसे मिलेगा?
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 उन 17 बच्चों को मिलेगा जिन्होंने कला एवं संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा, खेल और पर्यावरण जैसी सात श्रेणियों में असाधारण उपलब्धियाँ हासिल की हैं।
2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुरस्कार वितरण कब करेंगी?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 दिसंबर 2024 को दिल्ली में आयोजित वीर बाल दिवस के अवसर पर पुरस्कार वितरण करेंगी।
3. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 के विजेताओं को क्या मिलेगा?
प्रत्येक विजेता को एक पदक, प्रमाणपत्र और एक प्रशस्ति पुस्तिका प्रदान की जाएगी।
4. वीर बाल दिवस का आयोजन कहां होगा?
वीर बाल दिवस का राष्ट्रीय कार्यक्रम दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा।
5. क्या बच्चे इस कार्यक्रम में शामिल होंगे?
हां, लगभग 3,500 बच्चे इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, शैक्षिक और रचनात्मक गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएंगी।