2024 Most Searched Celebrity On Google: साल 2024 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गईं हिना खान, यहां देखें टॉप 10 सेलेब्रिटीज की लिस्ट

2024 Most Searched Celebrity On Google: साल 2024 खत्म होने में महज कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। साल को अलविदा कहने से पहले अक्सर लोग बीते हुए पलों को याद करते हैं। साल 2024 में कई बड़े हादसे हुए जिसने लोगों को चौंका दिया तो वहीं, कुछ ऐसी चीजे भी हुई जिसने दिलों पर राज कर लिया। इसी बीच साल 2024 में गूगल ने सबसे ज्यादा सर्च किए गए सेलेब्रिटीज की एक लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड सेलेब्स के नाम शामिल हैं, जिसमें से एक नाम हिना खान का भी है।
गूगल ने जारी की सबसे ज्यादा सर्च किए गए सेलेब्रिटीज की लिस्ट
बता दें कि, इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए भारतीय सेलेब्स में एक एक्टर और दो एक्ट्रेसेस का नाम शामिल हैं। जिनको इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया। खास बात ये है कि भारत के तीन सेलेब्स ने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। साल 2024 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए टॉप 10 की लिस्ट में भारतीय सेलेब्स के तीन हस्ति शामिल है, जिसमें हिना खान, निमृत कौर और पवन कल्याण का नाम शामिल है। इसके अलावा गूगल की ओर से जारी की गई इस टॉप 10 की लिस्ट में हॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स का नाम भी शामिल है, जिनमें कैट विलियम्स (अमेरिकन कॉमेडियन और एक्टर), एडम ब्रॉडी (अमेरिकन एक्टर), एला पर्नेल (इंग्लिश एक्टर), कीरन कल्किन (अमेरिकन एक्टर), टेरेंस हॉवर्ड (अमेरिकन एक्टर), सटन फोस्टर (अमेरिकन एक्टर) और ब्रिगिट बोज़ो (वेनेजुएला एक्टर) जैसे स्टार्स के नाम है।
इस वजह से ज्यादा सर्च हुईं हिना खान
बता दें कि, टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस हिना खान जून में ब्रेस्ट कैंसर का खुलासा करने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। सोशल मीडिया पर वो लगातार अपने हेल्थ से जुड़ी अपडेट और कीमोथेरेपी के बारे में बता रही हैं। इसी के चलते साल 2024 में उनका नाम गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में आया है।
FAQ’s About 2024 Most Searched Celebrity
गूगल की सबसे ज्यादा सर्च किए गए सेलेब्रिटीज की लिस्ट क्या है?
यह एक वार्षिक लिस्ट है जिसमें गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए सेलेब्रिटीज के नाम शामिल होते हैं।
2024 की गूगल लिस्ट में भारत से कौन-कौन से सेलेब्रिटीज शामिल हैं?
2024 की लिस्ट में भारत के तीन सेलेब्स ने जगह बनाई है, जिसमें हिना खान का नाम प्रमुख है।
हिना खान को 2024 में इतनी लोकप्रियता क्यों मिली?
हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर के चलते गूगल पर खूब सर्च किया गया।
गूगल की यह लिस्ट कब जारी की जाती है?
यह लिस्ट आमतौर पर हर साल के अंत में या अगले साल की शुरुआत में जारी की जाती है।
क्या यह लिस्ट ग्लोबल है या देश-विशेष के लिए होती है?
यह लिस्ट ग्लोबल होती है, लेकिन इसमें हर देश के लिए अलग-अलग लिस्ट भी जारी की जाती है।