Uncategorized

Petrol Pump Closed Latest News: वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर, बंद रहेंगे सभी पेट्रोल पंप, पूरे इलाके में हो सकती है ईंधन की किल्लत

Petrol Pump Closed Latest News

देहरादून: Petrol Pump Closed Latest News अगर आपके पास वाहन है तो यह खबर आपके लिए ही है। आज आपको अपनी गाड़ी में पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, देहरादून डिस्ट्रीब्यूटर्स पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने आज पेट्रोल पंपों को दो घंटे के लिए बंद कर विशाल आक्रोश रैली में शामिल होने का निर्णय लिया है। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे उत्तराखंड की राजधानी में पेट्रोल नहीं मिलेगा। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर इससे बचना चाहते हैं कि 10 बजे से पहले अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवा सकते हैं।

Read More : Kurla Bus Accident: सड़क पर मौत बनकर दौड़ी सरकारी बस, 30 से ज्यादा लोगों को रौंदा, 4 की मौत, मंजर देख कांप उठेगी रूह

बता दें कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही हिंसा को लेकर उत्तराखंड की राजधानी में देहरादून में विशाल आक्रोश रैली निकाली जाएगी। इस दौरान शहर की सभी दुकानें बंद रहेगी। बीतें दिनों दून उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया है। वहीं इस बैठक में देहरादून डिस्ट्रीब्यूटर्स पेट्रोल पंप एसोसिएशन भी शामिल होगा। एसोसिएशन से जुड़े लोग सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे अपने पेट्रोल पंप को बंद कर प्रदर्शन में शामिल होंगे। शहर में दो घंटे तक पेट्रोल नहीं मिलेगा। वहीं रैली को सफल बनाने के लिए व्यापार मंडल ने जनसंपर्क भी शुरू कर दिया है।

Read More : MP-CG Weather Latest Update: प्रदेश में मौसम ने ली फिर करवट.. घने कोहरे से ढ़के कई जिले, अब पड़ेगी हाड़ कंपा देने वाली ठंड

Petrol Pump Closed Latest News मंडल अध्यक्ष पंकज मेसौन ने कहा 10 दिसंबर को आक्रोश रैली के लिए सभी व्यापारी वर्ग को आमंत्रित किया है। उन्होंने बताया विभिन्न संगठनों से जुड़े व्यापारी आक्रोश रैली मे शामिल होने के लिए सुबह 9:30 बजे राजीव गांधी कांप्लेक्स में एकत्रित होंगे। इसके बाद एक रैली के रूप में सभी व्यापारी रेंजर ग्राउंड पहुंचेंगे। जहां सभी आक्रोश रैली में भाग लेंगे। उन्होंने बताया देहरादून डिस्ट्रीब्यूटर्स पेट्रोल पंप एसोसिएशन से भी व्यापार मंडल ने मुख्य मार्गों पर स्थित पेट्रोल पंपों को 2 घंटे के लिए बंद रखने का आह्वान किया है। व्यापार मंडल के संरक्षक और भाजपा नेता अशोक वर्मा ने कहा बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद से वहां अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ लगातार हिंसा जारी है। रैली के अंत में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Related Articles

Back to top button