Ram mandir in sarangarh-bilaigarh: राम मंदिर निर्माण का आधार स्तंभ बनी महतारी वंदन योजना की राशि, निर्माण कार्य के लिए दिए 31 लाख रुपए

सारंगढ़-बिलाईगढ़। Ram mandir in sarangarh-bilaigarh: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ में महिलाओं ने श्री राम मंदिर बनाने का बीड़ा उठाया है। इसमें से खास बात यह है कि,छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना के पैसों का उपयोग कर महिलाएं 31 लाख रुपए की लागत से इस मंदिर को बना रही है। महिलाओं ने बताया कि, हनुमान जयंती के अवसर पर भंडारे में उपयोग के लिए सब्जी काटते समय महिलाएं आपस में चर्चा किए कि, हनुमान जी के मंदिर के साथ-साथ प्रभु श्रीराम लला, जो अयोध्या में विराजित है।
मंदिर निर्माण के पीछे की वजह यह है कि, ऐसे लोग जो अयोध्या नहीं जा सकते हैं वह यहां प्रभु श्री राम का दर्शन कर सके। इस विचार को साकार करने के लिए आपस में गांव की महिलाओं से संपर्क किया गया और सभी महिलाएं अपनी इच्छा अनुरूप महतारी वंदन योजना की राशि से कुछ रुपए इस मंदिर निर्माण के लिए दान कर रही हैं।
ओडिशा के कारीगर कर रहे काम
Ram mandir in sarangarh-bilaigarh: बताया गया कि, इस मंदिर निर्माण कार्य में ओडिशा के कारीगर जुटे हुए हैं। वर्तमान में डोर लेंटर तक का कार्य पूरा हो चुका है। महिलाओं ने राम नवमी तक मंदिर निर्माण का कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है। वहीं महिलाओं की अब तक 10 लाख रुपए की लागत लग चुकी है जिसमें 6 लाख का काम महिलाओं द्वारा किया जा चुका है और 4 लाख रुपए अभी कर्ज है। साथ ही साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से महिलाओं का कहना है कि, कुछ राशि का सहयोग भी दिया जाए और मंदिर पूरा होने के पश्चात मुख्यमंत्री जी भी यहां उद्घाटन करने के लिए पहुंचे।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp