धर्म

सोमवती अमावस्या पर करें राशि अनुसार दान, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

नई दिल्ली। अमावस्या तिथि बेहद शक्तिशाली मानी गई है। यह दिन पूर्वजों को समर्पित है। सोमवार को पड़ने की वजह से इसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है। अमावस्या को आत्मा की शुद्धि के लिए एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 30 दिसंबर, 2024 दिन सोमवार को साल की अंतिम सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya 2024 Kis Din Hai?) मनाई जाएगी। ऐसे में इस दिन ज्यादा से ज्याद दान और पूजा-अर्चना करें। इससे सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही अन्न और धन में वृद्धि होगी, तो चलिए इस दिन क्या दान करना चाहिए उसके बारे में जानते हैं।

  • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को सोमवती अमावस्या पर गर्म कपड़ों का दान करना चाहिए।
  • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को इस दिन चावल का दान करना चाहिए।
  • मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को इस तिथि पर पालक या हरी चीजों का दान करना चाहिए।
  • कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को सोमवती अमावस्या पर दूध का दान करना चाहिए।
  • सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस तिथि पर लाल रंग के वस्त्र का दान करना चाहिए।
  • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर साबुत उड़द का दान करना चाहिए।
  • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को सोमवती अमावस्या पर घी का दान करना चाहिए।
  • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस अवसर पर गुड़ का दान करना चाहिए।
  • धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस दिन पर केसर की खीर का दान करना चाहिए।
  • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को सोमवती अमावस्या पर काले तिल का दान करना चाहिए।
  • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस तिथि पर काली उड़द का दान करना चाहिए।
  • मीन राशि: मीन राशि वालों को इस मौके पर पीले वस्त्र का दान करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button