Uncategorized

Stampede during Pushpa-2 screening: पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत, 3 लोग घायल

Stampede during Pushpa-2 screening। Image Credit : ANI X Handle

Stampede during Pushpa-2 screening: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘पुष्पा-2’ आज यानि 5 दिसंबर को लॉन्च होने जा रही है। फैंस इस फिल्म के लॉन्च होने का बेसर्बी से इंतजार कर रहे थे। वहीं, फिल्म की लॉन्चिंग से पहले हैदराबाद में अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 1 महिला की मौत हो गई तो वहीं, 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Read More: PROBA-3 Mission: प्रोबा-3 मिशन की लॉन्चिंग आज… श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से होगा लॉन्च, यहां देख सकेंगे लाइव 

हैदराबाद के आरटीसी एक्स रोड्स पर अल्लू अर्जुन पहुंचे थे। यहां उन्हें देखने के लिए फैंस की बड़ी भीड़ जमा हुई। एक्टर की एक झलक पाने के लिए लोगों के बीच भगदड़ हो गई, जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। इस दौरान अल्लू अर्जुन से मिलने आए फैंस पर लाठीचार्ज भी किया गया।

Read More: Hemant Soren Cabinet Expansion : आज होगा हेमंत सोरेन की कैबिनेट का विस्तार.. राजभवन में 11 मंत्री लेंगे शपथ, इन नेताओं को मिल सकता है मंत्री पद 

पुलिस ने बताया कि, बुधवार रात को संध्या थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए अल्लू अर्जुन आए थे। थिएटर के बाहर आरटीसी एक्स रोड पर इकट्ठा हुए फैंस अल्लू अर्जून से मिलना चाहते थे। इसी दौरान अचानक भगदड़ मच गई। धक्का-मुक्की के कारण कई लोग एक-दूसरे पर गिर गए। कुछ लोग घायल भी हुए। स्थिति को कंट्रोल में लाने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया। भीड़ कम होने के बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती किया। डॉक्टर ने 1 महिला को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। 3 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Related Articles

Back to top button