Heavy Rain Alert: तबाही मचा रहा चक्रवात फेंगल.. कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात, भारी बारिश का अलर्ट जारी, सभी स्कूल-कॉलेज को बंद करने का आदेश

Heavy Rain Alert in Puducherry: पुडुचेरी। चक्रवाती तूफान फेंगल ने पुडुचेरी और तमिलनाडु में सबसे ज्यादा असर डाला है। पुडुचेरी में 3 दिसंबर को भारी बारिश की चेतावनी के चलते स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है। वहीं, फेंगल के चलते भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है।
Read more: All School College Closed News: न बाढ़, न बारिश.. बावजूद राजधानी में आज बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, सरकारी कार्यालयों में भी जड़ा रहेगा ताला, जानें वजह
बता दें कि, पुडुचेरी में सभी स्कूल-कॉलेज को बंद किया गया है। पुडुचेरी के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात भी बन गए हैं। बता दें कि, पुडुचेरी ने अपने इतिहास में इतनी बारिश नहीं देखी। 30 सालों में सबसे ज्यादा बारिश यहां हुई है। लैंडफॉल का असर भी यहां देखने को मिला। लगातार बारिश और तेज हवाओं ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।
Read more: Maharashtra New CM Latest News: फाइनल हुआ महाराष्ट्र के सीएम का नाम! इस नेता को मिलेगी राज्य की कमान, इनके पास रहेगा डिप्टी सीएम का पद
तमिलनाडु की सरकार ने प्रभावित लोगों को राहत सामग्री भी वितरित की। मुसीबत अभी गई नहीं है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु और पुडुचेरी के उत्तरी तटीय इलाकों में बना दबाव या चक्रवाती तूफान “फेंगल” का बचा-खुचा असर, पश्चिम की ओर बढ़ गया है। यह आज दो दिसंबर 2024 को भारतीय समयानुसार सुबह 05:30 बजे उत्तरी आंतरिक तमिलनाडु के ऊपर कमजोर पड़कर कम दबाव क्षेत्र में तब्दील हो गया है। शेष कम दबाव का क्षेत्र के तीन दिसंबर के आसपास उत्तरी केरल-कर्नाटक के तटों से दूर दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य अरब सागर में उभरने की आशंका जताई गई है।