Uncategorized

CGPSC 2023 Result: CGPSC-2023 में चयनित अभ्यर्थियों को सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा-‘युवाओं की मेहनत और समर्पण को हमारा नमन’

CGPSC 2023 Result

रायपुर। CGPSC 2023 Result: छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग यानि CGPSC ने 2023 की भर्ती परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों का इंटरव्यू के बाद रिजल्ट जारी कर दिया है। बता दें कि विज्ञापन 242 पदों के लिए जारी किया गया था, जिसमें पास हुए 703 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था और अब पास हुए अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। इस मौके पर प्रदेश के मुखिया ने भी ट्वीट कर सभी को बधाई दी है।

Read More: CG PSC 2023 Toppers List: ये हैं छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग परीक्षा के Toppers.. टॉप 5 में 4 बेटियों ने बनाई जगह, देखें पूरी लिस्ट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2023 में हुए सफल अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि, युवाओं के कंधे पर छत्तीसगढ़ के विकास की महती जिम्मेदारी है।

Read More: CGPSC Result 2024 PDF Download: CGPSC ने जारी किया रिजल्ट, 242 पदों के लिए जारी किए गए थे विज्ञापन, यहां देखें पूरा परिणाम

CGPSC 2023 Result: बता दें कि, मुख्यमंत्री  साय ने उम्मीद जताई कि राज्य सेवा परीक्षा में चयनित युवा शासकीय सेवा में आकर पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने चयनित युवाओं को पूरी तन्मयता से कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान देने की अपील की है।

 

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

Related Articles

Back to top button