Heavy rain alert issued: आने वाले एक दो-दिन में होगी मूसलाधार बारिश.. 75 किमी/प्रतिघंटा की रफ़्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
IMD Heavy rain alert issued: नई दिल्ली : दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों और पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर पर एक दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और एक गहरे दबाव में तब्दील होने की संभावना है। इसकी वजह से 26, 27 और 28 नवंबर को तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, 26 से 29 नवंबर, 2024 तक दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, आने वाले दिनों में कुछ इलाकों में 75 किलोमीटर की गति से हवाएं भी चलने वाली हैं।
IMD latest alert for rain and cold
IMD Heavy rain alert issued: मौसम विभाग ने बताया है कि 25 नवंबर को दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका के तट पर 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। तमिलनाडु – पुडुचेरी के तटों पर 35-45 किमी प्रति घंटे की गति से बढ़कर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। वहीं, 26 नवंबर को दक्षिण- पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु-पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इसके अलावा, 27 से 29 नवंबर के दौरान इसी क्षेत्र में 55-65 किमी प्रति घंटे की गति से 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक हवा चल सकती है।
According to IMD’s latest bulletin, a depression has formed in Southeast BOB and is expected to intensify into a DD (possibly a Tropical Cyclone) and is expected to move towards Tamilnadu coast.
GFS Model indicates Extremely Heavy Rainfall over parts of… pic.twitter.com/I48oOYpx9e
— Weather Interpreter Tanny (@tan_5989) November 25, 2024
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो