Uncategorized

Thane Fire News: रासायनिक कंपनी में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक दिखाई दी लपटें, मची अफरातफरी

Thane Fire News

ठाणें: Thane Fire News महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रसिनो फार्मा नामक रासायनिक कंपनी में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि दूर से ही धुएं के बड़े-बड़े गुबार दिखाई दे रहे थे। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया।

Read More: Pooja Hegde Hot Look: बिकिनी में पूजा हेगड़े ने दिखाए जलवे, वायरल हुआ सिजलिंग अवतार 

Thane Fire News जानकारी के अनुसार, घटना अंबरनाथ इलाके के आनंदनगर एमआईडीसी क्षेत्र स्थित रसिनो फार्मा नामक रासायनिक कंपनी का है। जहां रविवार रात अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है।

Read More: Maharashtra Politics Update : महाराष्ट्र में सीएम फेस की चर्चा के बीच एकनाथ शिंदे चुने गए शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता, सर्वसम्मति से लिया गया फैसला 

हालां​की आग किस वजह से लगी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। इस घटना में कंपनी के भीतर कोई कामगार फंसा है या नहीं, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। दमकल विभाग आग बुझाने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, इस आग में भारी आर्थिक नुकसान होने की संभावना है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

Related Articles

Back to top button