Uncategorized

रायपुर नगर निगम की। और आज हम रुझान बता रहें है रायपुर के वार्ड क्रमांक 32 का

वार्ड 32 की जंग में भाजपा मजबूत, कांग्रेस हैं मुश्किल में। 

पूरे प्रदेश में नगर निगम के चुनाव चल रहें है और सबसे बड़ी लड़ाई है रायपुर नगर निगम की। और आज हम रुझान बता रहें है रायपुर के वार्ड क्रमांक 32 का। जहां से भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल पार्षद चुनाव लड़ रहें है, जिसकी वजह से यह सीट हाई प्रोफाइल तो हो ही गई है, साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि अघोषित रूप से राजीव ही बीजेपी की ओर से महापौर के दावेदार हैं।

वार्ड 32, महर्षि वाल्मीकि वार्ड से कांग्रेस ने प्रमोद मिश्रा को खड़ा किया है, परन्तु कांग्रेस के बड़े नेताओं से ना मिल रहे सहयोग एवं राजीव की लोकप्रियता का सीधा फायदा भाजपा को वार्ड 32 में मिल रहा है।

कांग्रेस के हाथ से क्यों निकली रही है वार्ड 32 की चुनावी जंग :

राजीव कुमार अग्रवाल भाजपा के रायपुर महापौर प्रत्याशी भी हैं जिसकी वजह से जनता के बीच उन्हें चुनना ज़्यादा आसान है। क्यूंकि अगर वार्ड 32 की जनता राजीव अग्रवाल को चुनती है तो वह पार्षद नहीं महापौर चुनेगी। ऐसा सन्देश लोगों के बीच में सुनाई देने लगा है।

राजनीति में लंबा अनुभव भी इस वार्ड के चुनाव में भाजपा को फायदा पहुंचा रहा है। जिला अध्यक्ष का पद राजीव अग्रवाल को बड़े नेता होने की छवि देता है। जिसका सीधा फायदा उन्हें वार्ड 32 के चुनाव में होता दिख रहा है। 

वार्ड 32 की बस्तियों में लोग कई सालों से पट्टा मिलने की राह देख रहे हैं। रायपुर नगर निगम में कांग्रेस के महापौर थे और राज्य में कांग्रेस सरकार आने के बाद भी उन्हें पट्टा नहीं मिला। इस बात पर वार्ड की जनता कांग्रेस पर आक्रोशित है। 

वार्ड के करीब ही दारू की भट्टी है जिसे कांग्रेस सरकार ने हटाने का वादा किया था लेकिन आज भी वह भट्टी वहीं संचालित है। कांग्रेस का वादा पूरा नहीं करना इस चुनाव में भाजपा को सीधा फायदा पहुंचता दिख रहा है।

Related Articles

Back to top button