Dr hiralal alawa tweet on naxal opration: सुकमा में जवानों के जश्न से कांग्रेस के इस विधायक को आपत्ति.. सोशल मीडिया पर लिखा, ‘आदिवासियों को मारकर जश्न मना रहे है’..

रायपुर: छत्त्तीसगढ़ में पुलिस और अलग-अलग अर्धसैनिक बल के जवानों को नक्सल मोर्चे पर लगातार सफलता मिल रही है। आर-पार की इस लड़ाई में सरकार और पुलिस हथियारबंद वामपंथी उग्रवादी यानि माओवादियों पर भारी पड़ रहे हैं। (Congress MLA dr hiralal alava opposes campaign against Naxalites) छत्तीसगढ़ समेत ओड़िसा, तेलंगाना, एमपी और महाराष्ट्र में हर दिन सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ की खबरे सामने आ रही है। इस मुठभेड़ में बड़ी संख्या में माओवादी मारे जा रहे है। इतना ही नहीं बल्कि बदली हुई रणनीति के चलते अब पुलिस को भी कम से कम नुकसान उठाना पड़ रहा है। माओवादियों के खिलाफ सभी राज्यों में अभियान तेज कर दिए गए है। देश के गृहमंत्री अमित शाह पहले ही दावा कर चुके हैं कि आने वाले 2026 तक देश के सभी राज्यों से वामपंथी उग्रवाद को ख़त्म कर दिया जाएगा। नक्सल उन्मूलन की दिशा में मिल रही कामयाबी से हर देशवासी के मन में उत्साह है।
Sukma Police-Naxal Encounter Updates in Hindi
लेकिन इस बीच कांग्रेस के एक नेता का अजीबो-गरीब ट्वीट वायरल हो रहा है। मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता डॉ हीरालाल अलावा ने नक्सलियों के नरसंहार पर सवाल उठाये है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर जवानों के जश्न मनाते हुए वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा है, “आधुनिकरण के नाम पर आदिवासियों को मारा जा रहा है और जश्न मनाया जा रहा है।” इसके साथ ही उन्होंने किसी ट्राइबल आर्मी नाम के संगठन का भी जिक्र किया है। ऐसे में अब सवाल उठते हैं कि क्या कांग्रेस के कुछ नेता नक्सलियों के समर्थक है? क्या वे आदिवासी और हथियारबन्द वामपंथी उग्रवादियों के बीच भेद नहीं कर पा रहे हैं और क्या वह देश के जवानों के ही खिलाफ है? डॉ हीरालाल के इस बयान सियासी घमासान छिड़ने की आशंका है।
pic.twitter.com/5hF4fg3c0R
आधुनिकरण के नाम पर आदिवासियों को मारा जा रहा है और जश्न मनाया जा रहा है @TribalArmy— Dr. Hiralal Alawa (@HIRA_ALAWA) November 22, 2024
कौन ही डॉ हीरालाल अलावा?
डॉ हीरालाल अलावा मध्यप्रदेश कांग्रेस के आदिवासी नेता है। वे जयस (जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन) के संरक्षक भी है। वे पिछली बार धार जिले के मनावर सीट से दूसरी बार विधायक चुने गए है। उन्होंने अपना पहला चुनाव 2018 में लड़ा था। इससे पहले वह दिल्ली एम्स में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर थे। (Congress MLA dr hiralal alava opposes campaign against Naxalites) डॉ हीरालाल लगातार आदिवासियों की अस्मिता और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर मुखरता से अपनी राय रखते है। डॉ हीरालाल अलावा ने 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के कन्नौज परमेश्वर को करीब 700 वोटो से हारते हुए दूसरी बार क्षेत्र के विधायक बने थे।
10 माओवादी हुए थे ढेर
दरअसल छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में आज जवानों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर हो गए हैं। जानकारी के अनुसार उड़ीसा के रास्ते थे नक्सली छत्तीसगढ़ की सीमा पर घुसे थे। इस दौरान सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि भेज्जी के जंगल में नक्सलियों का जमावड़ा है। जिसके बाद जिसके बाद सुरक्षाबल के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया। जिसके बाद जवानों और नक्सलियों के बीच कोन्टा के भेज्जी इलाक़े में मुठभेड़ हो गई। जिसमें जवानों ने 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया।
पांच नक्सलियों की हुई पहचान
मारे गए सभी 10 नक्सलियों में से 6 माओवादियों की पहचान कर ली गई है। जवानों ने जिन दस नक्सलियों को मार गिराया है उनमें 3 महिला और 7 पुरुष माओवादी शामिल हैं। वही जिनकी पहचान की जा सकी है उनमें दूधी मासा पर 8 लाख रुपये, उसकी पत्नी हूंगी पर 5 लाख, केसा पर 5 लाख, कोसी पर 8 लाख जबकि लखमा पर 3 लाख का इनाम घोषित था। वही पुलिस बाकी बचे नक्सलियों की शिनाख्त में जुटी हुई है।
इस साल 207 नक्सली ढेर
Sukma Police-Naxalites Encounter Updates in Hindi: फिलहाल बात करें तो इस साल ही पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में 207 नक्सलवादी मारे जा चुके है। पिछले महीने भी पुलिस ने 38 माओवासियों को मार गिराया था। (Congress MLA dr hiralal alava opposes campaign against Naxalites) थुलथुली के जंगल में हुआ यह अबतक का सबसे बड़ा मुठभेड़ था जबकि दो दिन पहले भी कांकेर में सुरक्षाबलों ने पांच माओवादियों को ढेर कर दिया था। इस तरह मारे जाने वाले नक्सलियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश के गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश मुखिया विष्णुदेव साय ब्व्ही दावा कर चुके हैं कि साल 2026 तक बस्तर समेत देशभर से वामपंथ उग्रवाद यानी माओवाद को ख़त्म कर दिया जाएगा। बहरहाल देखें इस साल हुए कुछ बड़े एनकाउंटर्स की पूरी लिस्ट
2 अप्रैल: बीजापुर के करचोली में 13 नक्सली मारे गए।
5 अप्रैल: दंतेवाड़ा में 1 नक्सली ढेर।
15 अप्रैल: कांकेर में 29 नक्सलियों को मारा।
29 अप्रैल: नारायणपुर में 10 नक्सली हुए थे ढेर 10 मई: बीजापुर में 12 नक्सली ढेर।
23 मई: अबूझमाड़ के रेकावाया में 8 नक्सली मारे गए।
8 जूनः अबूझमाड़ के आमदई एरिया में 6 नक्सली मारे।
गए।
10 मई: बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ 12 नक्सली ढेर।
15 जूनः अबूझमाड़ में 8 नक्सली ढेर।
17 जुलाई : छत्तीसगढ़ – महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़, 12 नक्सली मारे गए।
18 जुलाई: दंतेवाड़ा में मुठभेड़, महिला नक्सली ढेर।
20 जुलाई: सुकमा के जगरगुंडा इलाके में मुठभेड़, 1 नक्सली मारा गया।
29 अगस्त: नारायणपुर कांकेर बॉर्डर मुठभेड़, 3 महिला नक्सली ढेर।
सीएम ने किया ट्वीट
इस पूरे ऑपरेशन के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी ट्वीट करते हुए लिखा है, अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए सुरक्षाबल के जवानों ने आज सुबह सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों को मिली यह सफलता सराहनीय है। नक्सलियों के खिलाफ हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करते हुए मजबूती के साथ लड़ाई लड़ रही है। बस्तर में विकास, शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए सुरक्षाबल के जवानों ने आज सुबह सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया है।
जवानों को मिली यह सफलता सराहनीय है। नक्सलियों के खिलाफ हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करते हुए मजबूती…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 22, 2024
गृहमंत्री ने दी बधाई
10 नक्सलियों के ढेर मारे जाने पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने जवानों को बधाई दी है। गृहमंत्री शर्मा ने जवानों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ‘बस्तर के सुकमा जिला अंतर्गत भेज्जी थाना क्षेत्र में आज पुलिस और सुरक्षा बलों के संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया है तथा मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है।’
बस्तर के सुकमा जिला अंतर्गत भेज्जी थाना क्षेत्र में आज पुलिस और सुरक्षा बलों के संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया है तथा मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है।
• इस बड़ी सफलता के लिए हमारे बहादुर जवानों को बहुत-बहुत बधाई। हमारे जवान अदम्य साहस और…
— Vijay sharma (@vijaysharmacg) November 22, 2024