Uncategorized

Weather Update Today: कड़ाके की ठंड के बीच फिर हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना, इन हिस्सों के लिए जारी किया अलर्ट

Weather Update Today

नई दिल्ली: Weather Update Today देश के सभी राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। कई प्रदेश अब कोहरे का चादर ओढ़ ली है। सुबह से ही कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहता है। रात के साथ साथ अब दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है, लेकिन आंध्र प्रदेश में अभी भी बारिश का दौर जारी है। दरअसल, यहां बंगाल की खाड़ी के लिए एक नया चक्रवात बना है। जिसके चलते दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। जिसके चलते आने वाले दिनों में तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।

Read More: #sarkaronIBC24: पं.धीरेंद्र शास्त्री ने की छतरपुर से हिन्दू एकता पदयात्रा की शुरुआत, सियासी बयानबाजी हुई तेज 

Weather Update Today मौसम विभाग ने 25 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली गिरने की संभावनाएं जताई है। केरल और माहे में 25 नवंबर को भी ऐसी ही स्थिति रहने की उम्मीद है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पूरे सप्ताह कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी।

Read More: #SarkaronIBC24: छत्तीसगढ़ की राजनीति अडाणी और क्रिप्टो कांड के इर्द-गिर्द घूमती रही, राहुल के बहाने संबित पात्रा ने भूपेश को घेरा 

वहीं देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के साथ ठंड भी बढ़ती जा रही है। रात के साथ साथ अब दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है। लोग रात में तो गर्म कपड़े पहन रहे हैं लेकिन दिन में गर्म कपड़े पहनने की जरूरत पड़ रही है। न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

Related Articles

Back to top button