Uncategorized

#SarkarOnIBC24 : Maharashtra Election में ‘कैश फॉर वोट’ की एंट्री, Vinod Tawde पर नोट बांटने का आरोप

Maharashtra Election 2024

मुंबई : Maharashtra Election 2024 : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की वोटिंग में 24 घंटे भी नहीं बचे हो, लेकिन सियासत नॉन स्टॉप जारी है। सोमवार की रात NCP शरद गुट के नेता अनिल देशमुख पर जानलेवा हमला हुआ। इसे लेकर शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का दौर अभी थमा भी नहीं था कि मंगलवार की दोपहर BJP के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े वोट के बदले नोट बांटने के आरोपों से घिर गए। मौके पर जमकर हंगामा हुआ, जिसके वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें : #SarkarOnIBC24 : 9 सीटों पर उपचुनाव.. बढ़ा सियासी तनाव, Akhilesh Yadav का बुर्का वाला दांव 

Maharashtra Election 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मंगलवार को ”कैश फॉर वोट” की भी एंट्री हो गई। BJP के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने एक होटल में घेर लिया। वोटर्स को नोट बांटने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। मुंबई के वसई विरार के एक होटल में ये घटना घटी। जहां हवा में नोट लहराए गए और चोर-चोर के नारे लगाए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल को जैसे-तैसे खाली कराकर सील कर दिया। बहुजन विकास अघाड़ी का आरोप है कि तावड़े 5 करोड़ रुपए बांटने के लिए लाए थे।

विनोद तावड़े ने बहुजन विकास अघाड़ी के आरोपों को झूठा करार देते हुए चुनाव आयोग से जांच की मांग की। साथ ही कहा कि वो यहां सिर्फ चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक ले रहे थे।

इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया। महाविकास अघाड़ी के नेता हमलावर हो गए तो माहयुति ने इसे साजिश करार दिया।

यह भी पढ़ें : Face To Face MP : गोधरा की नई चिंगारी.. ‘साबरमती’ पर सियासत भारी 

Maharashtra Election 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए बुधवार को सिंगल फेज में वोटिंग है। मैदान में बीजेपी, कांग्रेस, NCP और शिवसेना समेत 6 पार्टियां ताल ठोक रहीं है। इनके बीच एक एक वोट के लिए कितनी जबरदस्त लड़ाई चल रही है। वो इस घटना से साफ समझा जा सकता है। दूसरी ओर कैश फॉर वोट के आरोपों में कितनी सच्चाई है ये जांच में विषय है। हलांकि इस घटना ने महाविकास अघाड़ी को महायुति पर हमले का मौका जरूर दे दिया है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Related Articles

Back to top button