Suhagrat Par Dulhan Ka Kand: सुहागरात पर दुल्हन ने किया बड़ा कांड, ऐसा हुआ दुल्हे का हाल, परिवार वालों के भी उड़े होश

सोनीपत। Suhagrat Par Dulhan Ka Kand: आज कल लुटेरी दुल्हन के किस्से आम हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लुटेरी दुल्हन की कई खबरें वायरल होती हैं जिसमें एक दुल्हन पैसों की लालच में कुंवारे मर्दों पर शादी के जाल में फंसाकर उनसे पैसें ऐंठ लेती है। ऐसा ही एक मामला सोनीपत से सामने आया है जहां दुल्हन ने अपनी सुहागरात पर पति समेत परिवार वालों को नशीला पदार्थ देकर घटना को अंजाम दिया। जिसकी जानकारी दुल्हे ने खुद पुलिस को दी और आपबीती बताई।
दरअसल, खरखौदा थाना क्षेत्र में रहने वाले मनजीत की शादी उत्तराखंड के हरिद्वार में पल्लवी से 13 नवंबर को हुई थी। इसके बाद सुहागरात की तैयारी थी। इसके बाद जो हुआ दुल्हे ने अगले दिन पूरी बात सबको बताई। जिसे सूनकर लोगों के पसीने छूटने लगे। मनजीत ने बताया कि, सुहागरात को दुल्हन चाय लेकर कमरे में आई और उसने उसे चाय दिया और कहा कि वह पानी पीकर आ रही है। इतना कह कर वह कमरे से बाहर चली गई। वहीं मनजीत को चाय पीने के बाद तेज नींद आ गई। मनजीत ने बताया कि, मेरी मां ने भी वही चाय पी थी; जिससे वह भी बेहोशी जैसी हालत में थी। दूसरे दिन सुबह जब तबीयत घबराई तो परिवार वालों से अस्पताल पहुंचा दिया।
Read More: #SarkarOnIBC24 : दुकानों के साइन बोर्ड हिंदी में लगाने की पहल, बोर्ड पर भिड़े
Suhagrat Par Dulhan Ka Kand: जब अस्पताल से घर वापस लौटे तो देखा कि, दुल्हन पल्लवी घर से जा चुकी थी। हमारे घर से सारे जेवर, नकदी और शादी का सामान गायब है। जिसके बाद पता चला कि, पल्लवी ने चाय में कोई नशीला पदार्थ दिया था जिससे मैं और मेरी मां बेहोश हो गए थे। इधर, पुलिस ने बताया कि इस मामले की शिकायत दी गई है जिस पर पल्लवी व अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। फिलहाल दुल्हन और उसके पिता का फोन स्विच ऑफ है। वहीं इस मामले में पीड़ित पक्ष ने जांच की मांग की है।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो