Road Accident: छठ पर्व पर भीषण हादसा, कुएं में गिरी सवारियों से भरी वाहन, 2 की मौत और 6 घायल
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2024/11/breaking-news-10-1-12-1-1-2-6-1-bnNuIk-780x470.jpeg)
औरंगाबाद: Road Accident in Bihar बिहार के औरंगाबाद में छठ पर्व के तीसरे दिन एक बड़ा हादसा हो गया। यहां सवारियों से भरा एक ई रिक्शा कुएं में गिर गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लाग घायलल हो गए। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
Road Accident in Bihar जानकारी के अनुसार, देव थाना क्षेत्र के इगुनिया टांड के पास हुआ है। दरअसल, यहां एक ई रिक्शा में 8 लोग सवार होकर बच्चे का मुंडन संस्कार कराने के लिए देव आ रहे थे। इसी दौरान चैनपुर के पास अचानक एक बाइक ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे अनियंत्रित होकर ई रिक्शा कुएं में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लाग घायलल हो गए। आस-पास के लोगों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से 8 लोगों को कुएं से बाहर निकाला।
इस घटना के बाद मृतकों के परिवार वालों और ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि एंबुलेंस अगर समय पर पहुंचती तो जान बचाई जा सकती थी। मृतक के परिवारीजन रविन्द्र कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि सूचना देने के बाद भी पुलिस प्रशासन समय पर नहीं पहुंचा। यहां एक एंबुलेंस आई, लेकिन वो भी बिना किसी को लिए भाग गई।