Uncategorized

Laser Show in Ayodhya : रोशनी से जगमगा उठी रामनगरी, राम की पैड़ी पर हुआ भव्य लेजर शो, दिखा रामायण का अद्भुत नजारा

अयोध्या : Laser Show in Ayodhya : अयोध्या में राम की पौड़ी घाट में हर साल सरयू किनारे दीपोत्सव का आयोजन होता है, इस बार इसे और भी खास बन गया है। 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाले दीपोत्सव के पहले, राम की पैड़ी, नया घाट पर एक शानदार लेजर शो का आयोजन किया गया है। इस लेजर शो के माध्यम से रामायण की कहानी को रोशनी और ध्वनि के जरिए जीवंत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Diwali Gift For Street Vendors : प्रदेश के रेहड़ी-पटरी वालों के लिए खुशखबरी, सरकार ने दिया बड़ा दिवाली गिफ्ट, सीएम ने की बड़ी घोषणा 

रोशनी से जगमगा उठा राम की पैड़ी

Laser Show in Ayodhya : नया घाट पर जैसे ही लेजर शो का आगाज हुआ, घाट का माहौल रंग-बिरंगी रोशनी से झिलमिला उठा। लेजर की किरणों और ध्वनि प्रभावों के साथ रामायण के महत्वपूर्ण प्रसंगों को प्रदर्शित किया गया, जिससे घाट का नजारा दिव्य बन गया। रामायण को लेजर के माध्यम से दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया गया।

यह भी पढ़ें : Threat To Abhinav Arora: ‘अभिनव अरोड़ा हिन्दू धर्म का मजाक उड़ा रहा है, मार देंगे जान से’.. लॉरेंस गैंग की कथित धमकी से सहमा पूरा परिवार, मां ने ये भी बताया..

राम की पैड़ी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Laser Show in Ayodhya : दीपोत्सव की भव्यता को ध्यान में रखते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था को बेहद मजबूत किया गया है। दीपोत्सव से पहले पुलिस ने राम की पैड़ी की ओर जाने वाले 17 रास्तों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। अयोध्या थाना निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि दीपोत्सव के आयोजन को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है।

#WATCH | Uttar Pradesh | Ramayan is being narrated through a sound-light show as the laser show begins at Ram ki Paidi, Naya Ghat, in Ayodhya. pic.twitter.com/x3PaDvapea

— ANI (@ANI) October 28, 2024

#WATCH | Uttar Pradesh | Laser show begins at Ram ki Paidi, Naya Ghat, in Ayodhya. With the Ghat lit up with colourful lights, Ram Leela is being narrated through a sound-light show. pic.twitter.com/urhcHolMKv

— ANI (@ANI) October 28, 2024

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button