छत्तीसगढ़

शोरूम के पार्किंग एरिया में खड़ी थीं गाड़ियां, अचानक आग लग गई

जगदलपुर सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में गुरुवार की सुबह एक हादसा हो गया। शहर के हुंडई कार शोरूम में आग लग गई। यहां खड़ी कारोंके बोनट से धुंआ उठने लगा। पार्किंग एरिया में खड़ी कार की तरफ किसी का ध्यान नहीं गया। जब यह धुआं लपटों में बदला तो लोग कार की तरफ भागे। कार से बड़ी लपटें, पास ही खड़ी दूसरी गाड़ियों को भी जलाने लगी।इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने आग पर कुछ ही देर में काबू पा लिया। हालांकि इस हादसे में 4 कार जलने की जानकारी मिली। किसी व्यक्ति को इस हादसे में चोट नहीं आई। आग लगने के कारणों का फिल्हाल खुलासा नहीं हो सका है। अंदेशा जताया जा रहा है कि कार में हुए शॉट सर्किट की वजह से चिंगारी भड़की होगी। जल चुकी 4 कार, शहर के लोगों की थी जो सर्विसिंग के लिए शो रूम आई थी।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button