Uncategorized

Today News and Live Updates 26 October 2024: इजराइली हमले से ईरान में हाहाकार, राष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ दौरा, लेडी डॉन अन्नू धनखड़ गिरफ्तार, यहां जानें आज की सभी बड़ी खबरें

नई दिल्लीः तो चलिए अब नजर डालते हैं आज की बड़ी खबरों पर…

इजराइल का ईरान के 20 ठिकानों पर हमला: Today News and Live Updates 26 October 2024 इजराइल ने ईरान के हमलों के जवाब में 25 दिन बाद पलटवार किया है। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक इजराइल ने ईरान पर शनिवार सुबह कई हवाई हमले किए हैं। ईरानी मीडिया के मुताबिक इजराइल का हमला अभी भी जारी है। इजराइल ने सीरिया पर भी हवाई हमले किए हैं। हमले के बाद इजराइल, ईरान और इराक ने अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान और करज में हमला किया है। फॉक्स न्यूज ने बताया कि इजराइल ने ईरान पर हवाई हमले करने से कुछ समय पहले ही व्हाइट हाउस को इसकी सूचना दे दी थी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौराः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। आज वे भिलाई दौरे पर रहेंगी। इससे पहले सुबह रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। शुक्रवार को राष्ट्रपति रायपुर में AIIMS और NIT के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं थीं। दौरे के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महतारी वंदन योजना की 9वीं किस्त भी जारी की। 70 लाख महिलाओं के खाते में 651 करोड़ 37 लाख रुपए का भुगतान किया गया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से भी चर्चा की।

लेडी डॉन अन्नू धनखड़ यूपी से गिरफ्तारः दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजौरी गार्डन फूड आउटलेट हत्याकांड में फरार युवती को गुरुवार को लखीमपुर खीरी से गिरफ्तार कर लिया। हिमांशु भाऊ गिरोह की सदस्य युवती अन्नू धनकड़ नेपाल जाने की फिराक में थी। इस हत्याकांड में स्पेशल सेल ने एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया है जबकि दो शूटर की मुठभेड़ में मौत हो चुकी है। लेडी डॉन को यूपी के लखीमपुर-खीरी जिले से भारत-नेपास सीमा के पास से गिरफ्तार किया गया है। वह अमेरिका जाने की योजना बना रही थी।

भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टेस्टः Today News and Live Updates 26 October 2024 भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे में खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल शनिवार को सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। शुक्रवार को मुकाबले के दूसरे दिन न्यूजीलैंड की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई। स्टंप्स तक टीम ने 5 विकेट खोकर 198 रन बनाए। अब कीवियों की कुल बढ़त 301 रन की हो गई है। दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के लिए टॉम लैथम 86, विल यंग 23, डेरिल मिचेल 18, डेवोन कॉन्वे 17 और रचिन रवींद्र 9 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से अब तक वॉशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट लिए। रविचंद्रन अश्विन को 1 विकेट मिला। सुंदर ने पहली पारी में भी 7 विकेट लिए थे। भारतीय टीम की पहली पारी 156 रन पर सिमट गई थी। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 259 रन बनाए थे। गुरुवार को टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 259 रन बनाए थे। टीम इंडिया सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है।

मौसम का हालः दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के बीच तापमान चढ़ा हुआ है। दिन के वक्त गर्मी का अहसास बरकरार है। वहीं सुबह और रात में भी ठंड नदारद है। दरअसल ओडिशा तट पर आए दाना साइक्लोन की वजह से हवा का पैटर्न नियंत्रित हो रहा है। तूफान की वजह से 27 और 28 अक्टूबर तक हवाओं में गर्मी बनी रह सकती है। इसके बाद एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस 28 से 30 अक्टूबर के बीच उत्तरी पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर पहुंचेगा। यह सिस्टम दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में तापमान को बढ़ने से रोकेगा। इस सिस्टम के कारण दिल्ली में मध्यम तेज उत्तर पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं। 30 और 31 अक्टूबर के बीच तापमान में हल्की गिरावट जरूर आ सकती है। लेकिन इससे ठंड का असर महसूस नहीं होगा। ठंड के लिए दिवाली बीतने का इंतजार करना पड़ेगा।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button