मिथुन समेत इन 4 राशि के जातकों का चमकेगा भाग्य, भगवान विष्णु की कृपा से जीवन में आएगी खुशहाली

नई दिल्ली : Thursday Ka Rashifal : ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 24 अक्टूबर के दिन गुरुवार व अहोई अष्टमी है। इस दिन विष्णु जी के साथ अहोई माता की पूजा की जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विष्णु भगवान की उपासना से सुख-समृद्धि बढ़ती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 24 अक्टूबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है।
इन चार राशि के जातकों का बदलेगा भाग्य
मेष राशि
Thursday Ka Rashifal : आज मेष राशि वालों को निवेश के मामले में बहुत सतर्क रहना होगा। निवेश के जिन विकल्पों पर संदेह हो, वहां पैसे इनवेस्ट न करें। प्रोफेशनल लाइफ में आपको बड़ी सफलता हाथ लगेगी। ऑफिस में कार्यों की तारीफ होगी। प्रॉपर्टी को लेकर कानूनी विवाद संभव है। । पर्सनल लाइफ की प्रॉब्लम को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करें। जीवनसाथी से अनबन हो सकता है, लेकिन आप रिलेशनशिप की समस्याओं को सुलझाने में सफल होंगे।
वृषभ राशि
आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। कुछ जातक गृह-निर्माण के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाएं। लाइफ पार्टनर से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। घर में पुराने दोस्तों को आगमन संभव है। रोजाना एक्सरसाइझ करें। इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि
Thursday Ka Rashifal : मिथुन राशि वाले आज आलस्य से दूर रहें। आपको पुराने निवेशों से शायद अच्छा रिटर्न न मिलें, लेकिन फैमिली के सपोर्ट से मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का भी सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घर में बीमार सदस्य के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कुछ लोगों को विरासत में पैतृक संपत्ति मिल सकती है। विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई पर ज्यादा फोकस करना चाहिए। इससे करियर में आने वाली बाधाओं से छुटकारा मिलेगा।
कर्क राशि
आज ऑफिस में अपने स्किल और टैलेंट से चर्चाओं में रहेंगे। प्रेमी का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन जल्दबाजी में किसी वस्तु की खरीदारी न करें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। ऑफिस मैनेजमेंट में अच्छी इमेज बरकरार रहेगी। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। करियर में अपार सफलता मिलेगी। बेकार के कार्यों में समय बर्बाद न करें। अनजान लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हेल्दी रूटीन फॉलो करें।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp