आरक्षित वर्ग में उतारना होगा दमदार पार्षद

सबका संदेश न्यूज- उप समिति की बैठक में महापौर और अध्यक्ष का चुनाव पार्षदों द्वारा करने के निर्णय बाद अब कई पार्षदों के टिकट कट सकते हैं। अब अप्रत्यक्ष प्रणाली लागू होने से आरक्षित वर्ग वाले निकायों में महापौर बनने लायक दमदार पार्षद भी चुनने होंगे।
भाजपा में तो सांसद चुनाव की तरह टिकट कटने की चर्चा हो रही है। वैसे भी अब दोनों पार्टी के लिए एक एक पार्षद पद कीमती हो गया है। भाजपा के 24 पार्षद हैं। इनमें से कई पार्षदों का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा। इनसे वार्ड के लोग भी नाराज हैं। ऐसे पार्षदों के टिकट कटने की संभावनाएं बढ़ गई है। यही हाल कांग्रेस में होगा। इसे लेकर पार्टी स्तर पर भी मंथन हो रहा है। यही नहीं कई वर्तमान पार्षद के टिकट आरक्षण से कट गए ये अपने पडोस वार्ड से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। पार्टी ऐसे लाेगाें के टिकट भी काट सकती है। हालांकि दानों ही पार्टी के जिलाध्यक्ष अपनी अपनी जीत सुनिश्चित बता रहे, लेकिन टिकट वितरण के पहले दाेनों ही पार्टी को अंदरूनी लड़ाई से निपटना होगा।
बढ़ सकती है निर्दलीय की संख्या
महापौर के चुनाव में पार्षद की भूमिका प्रमुख हो जाने के कारण चुनाव लड़ने वालों की संख्या बढ़ सकती है। निर्दलीय ज्यादा उतरेंगे। यदि वे जीत गए तो उनकी लाटरी लगने जैसी स्थिति बन सकती है। इन चुनाव में धनबल चलने की भी आशंका जताई जा रही है।
निगम में 14 महिला पार्षद, इनमें से 13 की सीट सुरक्षित
निगम में पिछले चुनाव में महिलाओं के लिए 14 सीट आरक्षित थीं। इस साल आरक्षण में 13 सीट आरक्षित हुए हैं। हटकेशर वार्ड अजा महिला के लिए आरक्षित हुआ है। निर्दलीय चुनाव लड़ी रानी मीनपाल यहां से जीतकर आई थी। बाद में वह कांग्रेस में वापस आ गई। इस बार आरक्षण में उसकी टिकट कट गई।
धमतरी| चित्रकोट उप चुनाव में प्रचार के लिए जा रही महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेडिया, सांसद छाया वर्मा, करूणा शुक्ला शहर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कुछ देर रुके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति मजबूत है। दंतेवाड़ा की तरह चित्रकोट उपचुनाव में भी कांग्रेस जीतेगी। जीत का अाधार पूछने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर वर्ग के लिए प्रयास कर रही है।
दंतेवाड़ा की तरह चित्रकोट भी जीतेंगे: अनिला भेडिया
विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9993199117/9425569117