Uncategorized

Agreement On Patrolling At LAC: LAC पर पेट्रोलिंग को लेकर भारत-चीन के बीच बड़ा फैसला, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

Agreement On Patrolling At LAC: भारत चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर बड़ी खबर आई है। जहां दोनों देशों के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा को लेकर समझौता हुआ है। वहीं इस समझौते को लेकर विदेश सचिव विक्रम मित्री ने जानकारी देते हुए बताया कि, चीन के साथ चर्चा के बाद हम एक समझौते पर पहुंचे हैं, जिससे सीमा पर विवादित मुद्दों का समाधान होने की दिशा में प्रगति हो रही है।

Read More: New Coal Secretary of India: सिविल एविएशन डायरेक्टर IAS विक्रम देव दत्त बने देश के नए कोयला सचिव.. लेंगे एल कांता राव की जगह,

वहीं पिछले कुछ हफ्तों की चर्चाओं के परिणामस्वरूप यह समझौता हुआ है। यह समझौता विशेष रूप से देपसांग और डेपचोक क्षेत्रों में गश्त व्यवस्था से संबंधित है। 2020 के बाद से सीमा पर उत्पन्न हुए तनावपूर्ण स्थिति के बीच यह समझौता एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उस समय, पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुए संघर्ष में 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे, जबकि कई चीनी सैनिकों की भी मौतें हुई थी।

Read More: Naxalite Surrender In Dantewada: मलंगीर एरिया कमेटी में सक्रिय तीन नक्सलियों ने किया सरेंडर, दो पर था दो-दो लाख का इनाम

भारत और चीन के बीच इस समझौते के बाद, सीमावर्ती क्षेत्रों में दोनों देशों के सैनिकों की चरणबद्ध वापसी की संभावना भी जताई जा रही है। इस विकास से दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार की उम्मीद की जा रही है। विशेषकर सीमा पर तनाव कम करने के संदर्भ में। वहीं यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए रूस के कज़ान में जाने वाले हैं।

Read More: President Draupadi Murmu CG Tour : दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आएगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह के साथ अन्य कार्यक्रमों में होंगी शामिल 

Agreement On Patrolling At LAC: पीएम मोदी के रूस दौरे को लेकर उम्मीद लगाए जा रहे हैं कि इस शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी हो सकती है, हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस समझौते से भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को हल करने और संबंधों को सामान्य करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की उम्मीद की जा रही है।

 

 

#WATCH | Delhi: On agreement on patrolling at LAC, Foreign Secretary Vikram Misri says, “…As a result of the discussions that have taken place over the last several weeks an agreement has been arrived at on patroling arrangements along the line of actual control in the… pic.twitter.com/J7L9LEi5zv

— ANI (@ANI) October 21, 2024

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button