Uncategorized

CG Dhan Kharidi Date : धान खरीदी को लेकर साय कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, प्रदेश में 14 नवंबर से की जाएगी धान की खरीदी

रायपुर। CG Dhan Kharidi Date: आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू की। जिसमें धान-मक्का खरीदी, राज्योत्सव के आयोजन व धान खरीदी को लेकर विशेष चर्चा की गई। इसके साथ ही आज के इस बैठक में छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक के बाद घोषणा की है कि प्रदेश में धान खरीदी 14 नवंबर से शुरू होगी और 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। इस फैसले से राज्य के किसानों को बड़ा फायदा होगा।

Read More: MSP Hike: दिवाली से पहले किसानों को मिली बड़ी खुशखबरी, सरकार ने गेहूं, जौ समेत इन फसलों की MSP में की बढ़ोतरी, यहां देखें नया रेट

दरअसल, खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन तथा कस्टम मिलिंग की नीति का अनुमोदन किया गया। मंत्रिमण्डलीय उप समिति की अनुशंसा के आधार पर राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान समर्थन मूल्य पर राज्य के किसानों से नगद एवं लिंकिंग में धान खरीदी 14 नवम्बर 2024 से प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। राज्य में धान खरीदी 31 जनवरी 2025 तक की जाएगी।

Read More: Surajpur Double Murder Case: ख़त्म हो गए थे कुलदीप साहू के पैसे.. अम्बिकापुर आने के दौरान चढ़ा पुलिस के हत्थे, सरगुजा IG ने पूरे मामले पर की प्रेसवार्ता..

CG Dhan Kharidi Date: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए कृषि विभाग द्वारा एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से किसान पंजीयन की प्रक्रिया जारी है, जो 31 अक्टूबर 2024 तक चलेगी। वर्ष 2024-25 में 160 लाख टन धान के उपार्जन का अनुमान है। समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए बायोमेट्रिक व्यवस्था पूर्व वर्ष की भांति लागू रहेगी। मंत्रिपरिषद में खरीदी केन्द्रों में धान के नियंत्रित एवं व्यवस्थित रूप से उपार्जन हेतु सीमांत एवं लघु कृषकों को अधिकतम दो टोकन तथा दीर्घ कृषकों को अधिकतम तीन टोकन प्रदाय करने का निर्णय लिया गया। सभी खरीदी केन्द्रों में इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र के माध्यम से धान खरीदी होगी। धान खरीदी के लिए 4.02 लाख गठान नये जूट बारदाना जूट कमिश्नर के माध्यम से क्रय करने की स्वीकृति दी गई है। धान खरीदी के लिए कुल 8 लाख गठान बारदाने की जरूरत होगी।

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

 

 

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button