जिला मुख्यालय दुर्ग में 18 से 22 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रास प्रशिक्षण सह सद्भावना शिविर 2024 का आयोजन
दुर्ग| इंडियन रेडक्रास सोसायटी छत्तीसगढ़ राज्य शाखा रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रास प्रशिक्षण सह सद्भावना शिविर 2024 का आयोजन 18 से 22 अक्टूबर 2024 तक भारती विश्वविद्यालय पुलगांव दुर्ग शहर में किया जाएगा। शिविर का उद्घाटन कार्यक्रम 18 अक्टूबर 2024 एवं समापन कार्यक्रम 22 अक्टूबर 2024 को परेड मैदान प्रथम वाहिनी दुर्ग में किया जाएगा। इंडियन रेडक्रास सोसायटी दुर्ग के अध्यक्ष एवं कलेक्टर सु ऋचा प्रकाश चौधरी ने उक्त आयोजन के सफलतापूर्वक संपादक के लिए समिति गठन कर नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी तथा सहायकों की नियुक्ति की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उद्घाटन कार्यक्रम एवं समापन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी बजरंग दुबे आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई एवं सहायक नोडल अधिकारी दशरथ सिंह आयुक्त पालिक निगम भिलाई-चरोदा होंगे। पंजीयन, आवास, अतिथि सत्कार, कंट्रोल रूम, खोया पाया केन्द्र, स्वागत के नोडल अधिकारी हितेश पिस्दा डिप्टी कलेक्टर अनुविभागीय दण्डाधिकारी भिलाई/छावनी और सहायक नोडल अधिकारी सुरेन्द्र पाण्डेय जिला परियोजना समन्वयक होंगे।
कार्यालय (प्रमाण पत्र वितरण, पुरस्कार, किट वितरण, प्रतीक चिन्ह), स्टोर, लेखन के लिए नोडल अधिकारी उत्तम कुमार ध्रुव डिप्टी कलेक्टर दुर्ग और सहायक नोडल अधिकारी मती सीमा नायक सहायक संचालक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग होंगे। प्रतियोगिता, बैठक, मंच के लिए संचालन नोडल अधिकारी मुकेश रावटे संयुक्त कलेक्टर दुर्ग और सहायक नोडल अधिकारी राजेश ओझा सहायक संचालक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग होंगे। सांकृतिक कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी सु मोनिका वर्मा आयुक्त नगर पालिक निगम रिसाली और सहायक नोडल अधिकारी डॉ. जितेश गढ़पायले सहायक प्राध्यापक इंदिरा संगीत विश्व विद्यालय खैरागढ़ होंगे। क्रय, निविदा, भौतिक सत्यापन, निर्णायक एवं ध्वनि प्रसारण के लिए नोडल अधिकारी वीरेन्द्र सिंह ठाकुर संयुक्त कलेक्टर दुर्ग और सहायक नोडल अधिकारी रघुवेन्द्र कुमार कोषालय अधिकारी दुर्ग होंगे।
जल, प्रकाश, स्वच्छता, एरीना निर्माण एवं मैदान समतलीकरण के लिए नोडल अधिकारी लोकेश चन्द्राकर आयुक्त नगर पालिक निगम दुर्ग, बजरंग दुबे आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई, दशरथ सिंह राजपूत आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा, सु मोनिका वर्मा आयुक्त नगर पालिक निगम रिसाली एवं सहायक अधिकारी संजय वर्मा एम.आई.एस. प्रशासक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग होंगे। वाहन, यातायात, साइड-सीन व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी एस.एल. लकड़ा आरटीओ दुर्ग और सहायक नोडल अधिकारी अमित घोष सहायक संचालक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग होंगे। भोजन बाजार एवं प्रदर्शन, स्टॉल के लिए नोडल अधिकारी पी.एस. अत्री प्र.खाद्य नियंत्रक दुर्ग और सहायक अधिकारी जी.एस. बंछोर प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघेरा को नियुक्त किया है।
प्राथमिक उपचार, प्रशिक्षण कार्यशाला के लिए नोडल अधिकारी डॉ. मनोज दानी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग और सहायक नोडल अधिकारी मती कृष्णा अग्रवाल प्राचार्य शासकीय आदर्श क उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग होंगे। साहसिक गतिविधि, यूथ रेडक्रास सेवा शिवर, सेवा कार्य के लिए विलियम लकड़ा उप संचालक खेल व युवक खेल क.वि. दुर्ग व युवक क. वि. दुर्ग और सहायक नोडल अधिकारी कैलाश साहू विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धमधा होंगे। सुरक्षा एवं अनुशासन के लिए नोडल अधिकारी नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग शहर और सहायक नोडल अधिकारी थाना प्रभारी, थाना पुलगांव होंगे। प्रचार -प्रसार के लिए एम.एस.सोरी उप संचालक जनसंपर्क दुर्ग और सहायक नोडल अधिकारी आर.नटेश सहायक संचालक जनसंपर्क एवं श्रवण सिन्हा बीआरसीसी दुर्ग विकासखण्ड होंगे। समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को शिविर हेतु दिये गये दायित्व समय-सीमा में निष्ठापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।