पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक *सदा अन्यायी पार्टी किस न्याय की बात करती है : *पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने कांग्रेस के न्याय रैली को लेकर कसा तंज

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक *सदा अन्यायी पार्टी किस न्याय की बात करती है : *पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने कांग्रेस के न्याय रैली को लेकर कसा तंज*
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस के न्याय यात्रा को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का न्याय यात्रा मात्र एक ढकोसला है कांग्रेस को न्याय यात्रा निकालने का कोई अधिकार नहीं। उन्होंने कहा कांग्रेस जब भी सत्ता में रही है जनभावनाओं के साथ अन्याय किया है। कांग्रेस का एक अपना संगठन है जिन्होंने लोगों के साथ अन्याय करते रहे है और कांग्रेस को अपने पिछले इतिहास को देखना चाहिए कि उन्होंने देश और देश की जनता के साथ क्या किया है। यदि बात प्रदेश की करें तो 71 सीट होने के बावजूद भी इतनी बुरी दुर्दशा हुई है उससे तो स्पष्ट है कि कांग्रेस ने प्रदेश की जनता के साथ केवल न्याय ही किया है और जो प्रदेश की स्थिति हुई है उसकी भी कांग्रेस जिम्मेदार है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को बने तो केवल एक वर्ष हुआ है पिछले 15 वर्ष में जो विकास का कार्य हुआ था और जो अभी हम काम कर रहे है वो ऐतिहासिक है और जो हम कार्य कर रहे है उस कार्य को जनता का व्यापक जब समर्थन मिल रहा है और अभी तो कांग्रेस को अपने पुराने दिनों को अपने इतिहास को जानने की जरूरत है कि उन्होंने जनता के साथ कितनी अन्याय किया है और जो पार्टी जनता के साथ सदैव अन्याय करते आयी है उसे न्याय मांगने का कोई अधिकार नहीं है। श्री कौशिक ने कहा कि कांग्रेस हर मोर्चे पर असफल है, कांग्रेस एक पार्टी को पुजने वाली पार्टी है, कांग्रेस को कहा जाए तो एक परिवारिक पॉलिटिकल पार्टी है, यह कोई लोकतान्त्रिक पार्टी नहीं यदि हम 70 की दशक की बात करे तो देश की हालत किया है, हमेशा कांग्रेस ने कुछ ऐसा किया है जिससे देश को बुरा वक्त से गुजरना पड़ा है और देश के साथ अन्याय हुआ है और इसी वजह से कांग्रेस को न्याय मांगने का अधिकार नहीं है।