Holidays List in October 2024 : अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार.. सिर्फ इतने दिन ही खुलेंगे बैंक से लेकर सरकारी कार्यालय, देखें लिस्ट

लखनऊ। Holidays List in October 2024 : त्योहारी सीजन चल रहा है। अक्टूबर में बहुत सारे त्योहार हैं। तो वहीं इस महीने में छुट्टियों की भरमार भी है। बता दें कि हर कार्यालय में कर्मचारियों को छुट्टी चाहिए होती है। तो वहीं अक्टूबर महीने में कर्मचारियों का छुट्टियों का इंतजार खत्म हो जाएगा। अगर आप उत्तर प्रदेश से हैं तो सरकारी कैलेंडर के मुताबिक अक्टूबर के महीने में कई छुट्टियां हासिल कर सकते हैं। इस महीने में आने वाले दशहरा, दिवाली जैसे त्योहारों के अलावा भी कई छुट्टियां हैं।
उत्तर प्रदेश के सरकारी कैलेंडर के मुताबिक अक्टूबर में इन छुट्टियों का फायदा ले सकते हैं:
गांधी जयंती : 2 अक्टूबर
दशहरा : 12 अक्टूबर
दीपावली : 31 अक्टूबर
अक्टूबर में इन तीन दिनों में सरकारी कैलेंडर के हिसाब से यह त्योहारी छुट्टियां हैं। 2 अक्टूबर को बुधवार है, 12 अक्टूबर को शनिवार है और 31 अक्टूबर को गुरुवार है। यह तीन छुट्टियां स्टूडेंट्स, कर्मचारी सभी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा स्कूलों में अलग-अलग तारीखों की छुट्टियों होती हैं। प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियां सभी अपने हिसाब से देते हैं।
अक्टूबर में निर्बन्धित अवकाश :
महाराजा अग्रेसन जयंती : 3 अक्टूबर
दशहरा (महाष्टमी) : 11 अक्टूबर
महर्षि वाल्मीकि जयंती : 17 अक्टूबर
नरक चतुर्दर्शी : 30 अक्टूबर
सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती : 31 अक्टूबर
प्रत्येक कर्मचारी निर्बन्धित अवकाश (Restricted Holidays) के तहत किन्ही दो छुट्टियां ले सकता है, यह उसके ऊपर है कि वह किस तारीख को छुट्टी लेना चाहता है। शनिवार-इतवार के अलावा दो उसकी दो छुट्टी मंजूर की जा सकती हैं।