October Bank Holidays 2024 Hindi: अगले महीने सिर्फ इतने दिन खुले रहेंगे बैंक, 10 तारीख से लगातार पांच दिन रहेंगे बंद, देखिए छुट्टियों की पूरी सूची
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2024/09/Bank-Holiday-1-81D7Oc-780x470.jpeg)
नई दिल्ली: October Bank Holidays 2024 Hindi सितंबर का महीना अब बीतने को है और अक्टूबर यानि ठंडी का मौसम आने वाला है। अक्टूबर महीने से याद आया कि इसी महीने की आखिरी सफ्ताह में तो दिवाली है और दिवाली पर स्कूल कॉलेज सहित सभी सरकारी संस्थाएं बंद रहेंगी। बात करें बैंकों की तो अक्टूबर महीने में बैंक कर्मचारियों की भी मौज होने वाली है।
October Bank Holidays 2024 Hindi दरअसल अक्टूबर महीने में छुट्टियों की भरमार है, क्यों कि महीने की शुरुआत में दशहरा और अंत में दिवाली का त्योहार आने वाला है। ऐसे में बैंक पूरे महीने में सिर्फ 15 दिन ही खुलेंगे, यानि बैंकिंग से जुड़ा कामकाज सिर्फ 15 दिनों तक ही हो पाएग। लेकिन इसमें भी 10 से 14 अक्टूबर तक लगातार बैंक बंद रहेंगे।
यहां देखिए बैंकिंग हॉलीडे की पूरी सूची
1 अक्टूबर (मंगलवार): जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव
2 अक्टूबर (बुधवार): गांधी जयंती
3 अक्टूबर (गुरुवार): शारदीय नवरात्रि की शुरुआत और महाराजा अग्रसेन जयंती
6 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
10 अक्टूबर (गुरुवार): महा सप्तमी
11 अक्टूबर (शुक्रवार): महानवमी
12 अक्टूबर (शनिवार): दशहरा और दूसरा शनिवार
13 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
14 अक्टूबर (सोमवार): दुर्गा पूजा (दसैन), गंगटोक (सिक्किम)
16 अक्टूबर (बुधवार): लक्ष्मी पूजा (अगरतला, कोलकाता)
17 अक्टूबर (गुरुवार): वाल्मीकि जयंती
20 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
26 अक्टूबर (शनिवार): परिग्रहण दिवस (जम्मू और कश्मीर) और चौथा शनिवार
27 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
31 अक्टूबर (गुरुवार): नरक चतुर्दशी, सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन और दिवाली