Uncategorized

Urvashi Rautela Manipuri Look: सुर्ख लाल जोड़ा और 24 कैरट सोने की पोटलोई…’मणिपुरी दुल्हन’ बनकर उर्वशी रौतेला ने रचा इतिहास, देखें वीडियो

Urvashi Rautela Manipuri Look: निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वसी रौतेला के लुक ने एक नया इतिहास रच दिया है। बता दें कि, उर्वशी रौतेला ने ग्लोबल फैशन फेस्टिवल 2024 में मणिपुरी पारंपरिक दुल्हन की ड्रेस पहनी। इस ड्रेस को मणिपुरी डिजाइनर रॉबर्ट नोरेम ने डिजाइन किया था,जिस पर 24 कैरट सोने के धागे की कढाई की गई थी। इस पारंपरिक परिधान में मणिपुरी फैशन की झलक देखने को मिली, जो उनकी सांस्कृतिक विरासत को दिखाती है।

Read More: Marathi Mulgi Bold Sexy Video: सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा मराठी मुलगी का ये वीडियो, क्लीवेज देख पागल हुए फैंस

उर्वशी ने पहनी मणिपुरी दुल्हन की पोशाख 

उर्वशी ने जो ड्रेस पहना हुआ था, वो मणिपुरी कुमिन पोटलोई एक पारंपरिक पोशाक है जो मणिपुर राज्य की विशेषता है। वह पारंपरिक रूप से मैतेई मणिपुरी दुल्हन द्वारा पहना जाता है। यह पहली बार है, जब किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने मणिपुरी दुल्हन की पोशाक पहनकर रैंप पर वॉक किया। एक्ट्रेस ने इस फैशन शो में अपने अंदाज का जादू बिखेरकर सबको शॉक कर दिया है। इसका वीडियो उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

Read More: Kangana Ranaut Getting Married: जल्द ही दुल्हन बनने वाली है कंगना रनौत! इस दिन बजेगी घर में शहनाई, एक्ट्रेस ने खुद किया बड़ा खुलासा

मणिपुरी दुल्हन की पोशाख बेहद अलग

मणिपुर की दुल्हनों की पोशाख भारत की पारंपरिक दुल्हनों की ड्रेस से अलग होती है। यह पोशाक स्थानीय हस्तशिल्प और डिजाइन का अद्भुत उदाहरण है, जिसमें चमकीले रंगों और बारीक कढ़ाई का उपयोग किया जाता है। 24K गोल्ड का उपयोग इसे और भी विशेष बनाता है, जो इस पोशाक की भव्यता और मूल्य को बढ़ाता है। यह न केवल एक फैशन स्टेटमेंट है, बल्कि यह मणिपुरी संस्कृति की समृद्धि को भी दर्शाता है। दुल्हन की ड्रेस में बेलनाकार ड्रम के आकार की स्कर्ट होती है जिसे पोटलोई नाम से जानते हैं। इसे मोटे फाइबर और बांस से बनाया जाता है। इसके ऊपर साटन का कपड़ा लगाया जाता है और फिर उसे सजाया जाता है।

Read More: Nora Fatehi Bold Sexy Video: मोतियों वाली ड्रेस में डांसिंग क्वीन ने बिखेरा हुस्न का जाल, वीडियो देख निहारते रह गए फैंस

स्कर्ट बनाने में लगती है खूब मेहनत

स्कर्ट को बनाने में कई दिन लग जाते हैं। इस ड्रम जैसी स्कर्ट को एक सुंदर बेल्ट के साथ पहना जाता है। इसके बाद सिर से लेकर नीचे तक ट्रांसपैरेंट दुपट्टा भी कैरी किया जाता है। इसे हॉफ स्लीव्स वाले ब्लाउज के साथ कैरी किया जाता है। साथ में लेयर्ड नेकलेस और कोकगी लीटेंग नाम के बड़े हार के साथ पेयर करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by URVASHI RAUTELA (@urvashirautela)

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

 

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button