Dr. Subbanna Ayyappan Death: पद्मश्री से सम्मानित इस कृषि वैज्ञानिक की संदिग्ध हालात में मौत.. लापता होने के हफ्ते भर बाद नदी में तैरती मिली लाश

Dr. Subbanna Ayyappan Death Cause: बेंगलुरु: आईसीएआर के पूर्व डीजी, मशहूर कृषि वैज्ञानिक और अपनी उत्कृष्ट सेवा के लिए सरकार की तरफ पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित 70 वर्षीय डॉ. सुब्बन्ना अय्यप्पन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। डॉ. सुब्बन्ना अय्यप्पन पिछले एक हफ्ते से लापता थे, वही उनकी लाश अब कावेरी नदी से बरामद की गई है। गुमशुदगी के बाद स्थानीय पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी।
कृषि वैज्ञानिक डॉ सुबन्ना अयप्पन की मौत
बताया जा रहा है कि, डॉ. सुब्बन्ना अय्यप्पन का शव श्रीरंगपट्टनम में साईं आश्रम के पास कावेरी नदी में मिला। वह अपनी पत्नी के साथ मैसूर के विश्वेश्वर नगर औद्योगिक क्षेत्र में रह रहे थे। 7 मई को अपने घर से लापता हो गए। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं। श्रीरंगपटना पुलिस ने मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Dr. Subbanna Ayyappan Death Cause: दरअसल पुलिस को शनिवार की शाम नदी में एक अज्ञात शव देखे जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बहार निकलवाया। मृतक के पहचान कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुब्बन्ना अय्यप्पन के तौर पर के गई। मांड्या पुलिस ने यह भी बताया कि, अय्यप्पन का स्कूटर नदी किनारे मिला है। उन्होंने अब कृषि वैज्ञानिक के मौत के वजहों की जांच शुरू कर दी गई है।
Srirangapatna, Karnataka | Renowned agricultural scientist and Padma Shri awardee Dr. Subbanna Ayyappan (70), who was missing found dead, his body found in the Cauvery river near Sai Ashram in Srirangapatna. He was living with his wife in Vishweshwara Nagar industrial area of…
— ANI (@ANI) May 13, 2025
पूर्व ICAR महानिदेशक और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. सुब्बन्ना अय्यप्पन का शव कर्नाटक में कावेरी नदी के पास श्रीरंगपट्टण स्थित साईं आश्रम के पास संदिग्ध हालत में मिला।
10 मई को स्थानीय लोगों को नदी किनारे एक शव दिखाई दिया, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को… pic.twitter.com/BaJYU0DPKn— Hind First (@Hindfirstnews) May 13, 2025