Uncategorized

Twinkle Khanna on Badlapur rape case : ‘भारत में स्त्री भूतों से सुरक्षित हैं..मर्दों से नहीं’, कोलकाता-बदलापुर रेप केस पर ट्विंकल खन्ना का बड़ा बयान

मुंबई : Twinkle Khanna on Badlapur rape case कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले ने लोगों को सकते में ला दिया है। वहीं ट्विंकल खन्ना ने स्त्री 2 फिल्म के जरिए भारत में महिलाओं के साथ होने वाली यौन शोषण की घटनाओं पर कटाक्ष किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, स्त्री में महिलाएं आजाद हैं, पुरूष डरे हुए हैं।

Twinkle Khanna on Badlapur rape case बालीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना हमेशा से ही अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इसी बीच अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने अपने लेटेस्ट कॉलम में औरतों की सेफ्टी को लेकर लिखा है। ट्विंकल खन्ना ने कहा कि भारत में स्त्रियों से ज्यादा भूत सुरक्षित हैं। उन्होंने ये भी कहा है कि औरतों के लिए भूत का सामना करना आसान हैं। क्योंकि वह उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाते। इस कॉलम की शुरुआत उन्होंने अपनी बचपन की एक कहानी के साथ की। एक्ट्रेस के लेटेस्ट आर्टिकल का टाइटल था – ‘भूत भारतीय स्त्रियों को क्यों नहीं डराते’।

Read More : छत्तीसगढ़ में दूध उत्पादन और फिशरी को मिलेगा बढ़ावा, सभी चीनी मिलों में लगाए जाएंगे इथेनॉल उत्पादन प्लांट, अमित शाह ने सभी 33 ज़िलों में किया PACS का शुभारंभ

इसके साथ ही ट्विंकल ने बीते दिनों एक के बाद एक सामने आई रेप की घटनाओं पर बात की। ट्विंकल ने अपने कॉलम में ‘कोलकाता में एक डॉक्टर के साथ हुई बलात्कार और हत्या की घटना’, ‘बदलापुर के एक स्कूल में दो चार साल के बच्चों का यौन शोषण’ और अन्य मामलों का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे ‘स्त्री 2’ इन घटनाओं का एक तोड़ है।

आदमी की तुलना में भूत से मिलना सुरक्षित हैं

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, आज वक्त आ गया है ये सुनिश्चित करने का कि हमें घर पर सीमित रखने के बजाय महिलाओं को सार्वजनिक जगहों पर सुरक्षा की गारंटी दी जाए। कानूनों को लागू किया जाए और उनका पालन किया जाए। जब तक ये सारी चीजें नहीं होती तब तक, मुझे लगता है कि इस देश की महिलाओं के लिए किसी आदमी की तुलना में अंधेरी गली में भूत का सामना करना अधिक सुरक्षित है।

Read More : Nepal Landslide News : भारी बारिश के कारण हुआ लैंडस्लाइड, 6 लोगों की हुई मौत, एक बच्ची का किया गया रेस्क्यू

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsAp

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button