छत्तीसगढ़

ललिता भगत : हर घर तिरंगा देश का है गौरव*

*ललिता भगत : हर घर तिरंगा देश का है गौरव*

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट 14 अगस्त 2024।
छत्तीसगढ़ राज्य में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कलेक्ट्रेट कार्यालय बिलासपुर डिप्टी कलेक्टर ललिता भगत ने कलेक्ट्रेट और जिला पंचायत के अधिकारियो और कर्मचारियो को संबोधित करते हुए कहा, हमारा देश एकता और अखंडता की प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य हर भारतीय के घर में तिरंगा फहराकर देशभक्ति की भावना को प्रकट करना है। उन्होंने कहा कि वे इस अवसर का उपयोग अपने राष्ट्रीय कर्तव्यों को निभाने के लिए करें और अपने घरों पर तिरंगा फहराकर गर्वित महसूस करें। साथ ही कहा कि इस तरह की पहल ने समाज में एकता और सहयोग की भावना को मजबूत किया और स्वतंत्रता दिवस को और भी विशेष बना दिया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button