Uncategorized

Congress targeted MP Nishikant Dubey : कांग्रेस का दावा अंबानी की शादी में नहीं शामिल हुई थी प्रियंका, कहा – माफी मांगे भाजपा सांसद निशिकांत दुबे

नई दिल्ली : Congress targeted MP Nishikant Dubey : भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में दावा किया था कि, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी की शादी में शामिल हुईं थीं। उनके इस दावे के बाद से ही मामले ने तूल पकड़ा हुआ था। वहीं अब कांग्रेस की तरफ से इस मामले में बयान सामने आया है। कांग्रेस के तरफ से जारी बयान में कहा कि, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में यह झूठा दावा किया है कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी की शादी में शामिल हुईं थीं। इस मामले में कांग्रेस ने यह भी कहा कि दुबे को माफी मांगनी चाहिए।

बता दें कि, सांसद दुबे ने मंगलवार को निचले सदन में वित्त विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस महासचिव के अंबानी परिवार की शादी समारोह में शामिल होने का दावा किया था। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सदन में यह मुद्दा उठाया और दावा किया कि भाजपा सांसद सदन में झूठ बोलते हैं और उन्हें ऐसा करने की अनुमति भी मिल जाती है।

यह भी पढ़ें : Mahindra Thar Roxx New Teaser : सनरूफ, डिजिटल स्क्रीन और इन फीचर्स से लैस होगी नई Thar Roxx, नया टीजर देख हर कोई हुआ हैरान 

कांग्रेस नेताओं ने लगाईं भाजपा सांसद की क्लास

Congress targeted MP Nishikant Dubey :  उन्होंने कहा कि देश के प्रमुख उद्योगपति के परिवार के वैवाहिक समारोह में कांग्रेस महासचिव शामिल नहीं हुई थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को झूठ बोलने की लत है। आज उन्होंने लोकसभा में कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी अंबानी परिवार के विवाह समारोह में शामिल हुई थीं। ये सरासर झूठ है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘निशिकांत दुबे जी, झूठ बोलने की ये बुरी आदत छोड़ दीजिए और कान पकड़कर माफी मांगिए।’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि प्रियंका गांधी शादी में शामिल नहीं हुई थीं और वह उस समय विदेश में थीं।

लोगों की छवि ख़राब करते हैं भाजपा के लोग

Congress targeted MP Nishikant Dubey :  लोकसभा में वित्त विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सुप्रिया सुले ने कहा कि एक महिला जो इस सदन की सदस्य नहीं हैं, उनके बारे में किसी को बात नहीं करनी चाहिए। सुले ने यह भी कहा, ‘‘अगर कोई शादी में शामिल हुआ तो इसमें कोई चोरी नहीं है। जिस शादी में प्रधानमंत्री जा सकते हैं तो उसमें किसी के जाने में क्या दिक्कत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन झूठा विमर्श नहीं गढ़ें। भाजपा के साथ समस्या है कि वे झूठा विमर्श गढ़ते हैं और लोगों की छवि खराब करते हैं।’’

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button