Uncategorized

Face To Face Madhya Pradesh: नए अध्यक्ष का चुनाव.. चलेगा किसका दांव? तेज हुआ दावेदारों का दिल्ली दौरा

MP BJP New President Election/ Image Credit: IBC24

भोपाल: MP BJP New President Election: मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी अपने प्रदेश अध्यक्ष चुनने की कवायद कर रही है। नया चेहरा किसका होगा इसको लेकर भी संशय है। तमाम एहतियात के साथ संगठन अपने काम में लगा हुआ है, पर असल सवाल यही है कि क्या नया अध्यक्ष बनने से पार्टी में शक्ति संतुलन बना रहेगा या किसी एक ओर झुकेगा?

MP BJP प्रदेश अध्यक्ष का काउंटडाउन शुरू हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में 400 से ज्यादा प्रतिनिधि भाग लेंगे। एमपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव कराने के लिए केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पर्यवेक्षक बनाया गया है। धर्मेंद्र प्रधान के भोपाल आने का कार्यक्रम नहीं बना है, लेकिन संभावना ये है कि दिल्ली चुनाव की वोटिंग के बाद कभी भी प्रदेश अध्यक्ष का निर्वाचन हो सकता है। इसके पहले दावेदारों ने भोपाल से दिल्ली तक परिक्रमा तेज कर दी है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का 15 फरवरी को 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा है।

यह भी पढ़ें: CG Ki Baat: 2028 की लड़ाई.. महाराज करेंगे अगुवाई, नेता प्रतिपक्ष महंत का बयान, मचा सियासी घमासान 

MP BJP New President Election: नाम तो कई रेस में तेजी से दौड़ रहे,दावेदारी को मजबूत करने के लिए भोपाल से लेकर दिल्ली की परिक्रमा हो रही। हर नेता अपनी जमावट को मजबूत कर रहा,सियासी तौर पर यह भी कहा जा रहा है कि संगठन और हाईकमान रिपीट फॉर्मूले पर भी जा सकता है। उधर विपक्ष बीजेपी पर निशाना साध रहा है, तो बीजेपी विपक्ष को आईना देखने की सलाह दे रही है।

वैसे बीजेपी के फैसलों के आगे राजनीतिक पंडितों, विशेषज्ञों और जानकारों का कयास भी फेल हो जाते है। MP में जब मुख्यमंत्री के तौर पर सत्ता का चेहरा पार्टी ने बदला है, तो क्या संगठन में भी बदलाव होगा, या विधानसभा-लोकसभा चुनाव में मिली बंपर जीत का इनाम वीडी शर्मा को दिया जा सकता है। बहरहाल प्रदेश अध्यक्ष का चेहरा चौंकाने वाला, सरप्राइज वाला, संघ की पसंद वाला या इस बार बीजेपी को महिला नेतृत्व मिलेगा, ये भविष्य के गर्त में हैं।

Related Articles

Back to top button