छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

नेहरू नगर और शांतिनगर वार्ड में उप चुनाव 21 को

भिलाई । जिन निकायों में चुनाव होंगे वहाँं आचार संहिता आज से ही प्रभावशिल हो गए हैं। दुर्ग, राजनांदगांँव, रायपुर समेत बड़े निगमों में चुनाव हो रहे हैं। भिलाई निगम, चरोदा निगम और जामुल पालिका में चुनाव में अभी वक्त है। लेकिन भिलाई निगम दो वार्ड ऐसे हैं जहाँं उपचुनाव कराए जा रहे हैं। जिन दो वार्डों में उपचुनाव हो रहे हैं, वहांँ 2020 दिसंबर में भी सभी 70 वार्डों के साथ चुनाव होंगे। कुल मिलाकर ये कह सकते हैं कि, इन दो वार्डों में जो चुनाव जीतकर पार्षद बनेंगे वो सिर्फ 1 साल के लिए पार्षद रहेंगे। इसके बाद 2020 में भिलाई के बाकी वार्डों की तरह सीट खाली हो जाएगी।
भिलाई निगम क्षेत्र के वार्ड 3 नेहरू नगर-कोसानगर और वार्ड नं.10 शांतिनगर में उपचुनाव होंगे। नेहरू नगर के पार्षद राकेश अरोरा का सितंबर 2018 में निधन हो गया। वहीं वार्ड 10 की पार्षद रही माधुरी ललित मोहन का निधन 13 अगस्त 2018 को हुआ। दोनों वार्डों में पार्षद की सीट खाली थी। आसपास के पार्षद दोनों वार्ड के कार्यों को देख रहे थे। अब निर्वाचन आयोग यहाँं उप चुनाव करा रहा है। नेहरू नगर और शांतिनगर में उपचुनाव होंगे। दोनों वार्डों में आचार संहिता प्रभावशील है। सालभर के लिए पार्षद बनने वाले नेताओं की लंबी फेहरिस्त है। भाजपा से ज्यादा काँंग्रेस में दावेदार है।

Related Articles

Back to top button