Uncategorized

Tantrik Raped Two Sisters : भूत उतारने के नाम पर तांत्रिक ने दो बहनों के साथ किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

लखनऊ : Tantrik Raped Two Sisters : आज के समय में दुष्कर्म की कई ख़बरें सामने आती है। इसी बीच दुष्कर्म की एक ऐसी खबर सामने आई है, उसे जानकर हर कोई हैरान हो गया है। यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा का है। यहां एक तांत्रिक ने दो चचेरी बहनों के साथ दुष्कर्म किया गया है। तांत्रिक ने भूत उतारने के नाम पर इस घटना को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक़ ये दोनों बहनें अपनी मां और चाची के साथ दिल्ली से मथुरा भूत उतरवाने के लिए आई थी।

यह भी पढ़ें : Regularization of Health Staff: क्या नियमित किये जायेंगे नर्स?.. हाईकोर्ट ने कार्यमुक्त आदेश पर लगाई रोक, शासन को नोटिस जारी..

तांत्रिक ने दी जान से मारने की धमकी

Tantrik Raped Two Sisters :  इस कृत्य को अंजाम देने के बाद तांत्रिक ने इन बहनों को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पीड़ित लडकियों के परिजनो ने इसको लेकर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। दरअसल इन दो चचेरी बहनों के साथ इनकी मां और चाची भी आई थी। ऐसे में वो इस फरेबी तांत्रिक के संपर्क में आई और वो इन्हें पूजा करने के बहाने अलग रूम में लेकर गया और वहां इन लड़कियों पर दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें : Employees Salary Latest News : कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर..! अब इस नियम का सख्ती से करना होगा पालन, नहीं तो वेतन में होगी कटौती.. 

पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

Tantrik Raped Two Sisters :  उसने इन लड़कियों को धमकी दी थी की अगर ये बात परिजनो को बताई तो वो इनके परिजनो को तंत्र विद्या की ताकत से मार देगा। इसके बाद दोनों पीड़ित लड़कियों ने दिल्ली पहुंचकर इस घटना की पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन दिल्ली से गोवर्धन पहुंचे और पुलिस में शिकायत की। आरोपी तांत्रिक का नाम नंदलाल है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को हिरासत में लिया है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button