Uncategorized

Paris Olympic 2024 : क्या ओलंपिक में बीच वॉलीबॉल प्लेयर्स को बिकिनी पहनना जरूरी? जानें क्या कहता है नियम

Paris Olympic 2024 : पेरिस में ओलंपिक खेल शुरू हो चुके हैं। ये खेलों का महाकुंभ 11 अगस्त तक चलने वाला है। इसमें खेले जाने वाले वॉलीबॉल गेम से जुड़ी एक रोचक बात बताने जा रहे हैं। ये तो आप जानते हैं कि वॉलीबॉल गेम में महिला खिलाड़ी अक्सर बिकनी या मोनोकिनी पहनकर इवेंट में हिस्सा लेती हैं। लेकिन सवाल ये है कि इस खेल को खेलने के लिए बिकिनी पहनना जरुरी है?

read more : Dhirendra Shastri Ko Bimari : इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे पंडित धीरेन्‍द्र कृष्ण शास्त्री! इलाज में जुटे मुंबई के मशहूर डॉक्टर, जानें क्या हुआ ऐसा 

वॉलीबॉल गेम में बिकिनी पहनना जरूरी होता है क्या?

Paris Olympic 2024 : बता दें कि ओंलपिक खेले जाने के दौरान महिला खिलाड़ियों को बिकिनी पहनना जरुरी नहीं होता। बल्कि महिला खिलाड़ी इसे अपने कंफर्ट के लिए पहनती हैं। दरअसल वॉलीबॉल एक ऐसा खेल है जो हवाई और दक्षिणी कैलिफोर्निया तथा रियो के समुद्र तटों पर विकसित हुआ था। समुद्र तट आमतौर पर गर्म और रेतीला होता है और कोर्ट के पास या बगल में पानी का एक निकाय होता है। एक पेशेवर एथलीट के रूप में, हर किसी के लिए बिकनी या वन-पीस स्विमिंग सूट के साथ एक अलग आराम का स्तर होता है। यही वजह है कि बालीवॉल खेलने के दौरान महिला खिलाड़ी बिकिनी पहने हुए नजर आती हैं। ये उनके लिए सबसे ज्यादा कंफर्ट होती है।

 

पेरिस ओलंपिक

26 जुलाई को पेरिस ओलंपिक की शुरुआत रंगारंग कार्यक्रम के साथ की गई। सीन नदी के किनारे पेरिस ओलंपिक का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। 100 नाव पर तमाम देश से आए 10 हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया। सेरेमनी में पॉप सिंगर लेडी गागा, टाइटेनिस के गीत से सबका दिल जीते वाली सेलीन डियोन के अलावा अया नाकामुरा, गोजिरा और रैपर स्नूप डॉग ने परफॉर्म किया।

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button