Uncategorized

Ramen Deka Governor: 31 जुलाई को शपथ लेंगे नए राज्यपाल रामेन डेका.. कल निवर्तमान गवर्नर विश्वभूषण हरिचंदन की विदाई

Ramen deka biography in hindi: रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश के नए राज्यपाल रामेन डेका इसी महीने के 31 जुलाई को शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण का यह कार्यक्रम राजभवन में संपन्न होगा। नए राज्यपाल को विधि अनुसार बिलासपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पद और गोपननीयता की शपथ दिलाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू कर दी है। इस कार्यक्रम में कौन-कौन सम्मिलित होगा यह साफ़ नहीं हैं।

CG News: रिटायर्ड अधिकारी पर पोर्न वीडियो अपलोड करने का आरोप, ठगों ने लूट लिए 54 लाख रुपए

Who iS Ramen Deka?

वही निवर्तमान राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन को कल यानी सोमवार को विदाई दी जाएगी। सम्भाना जताई जा रही है कि इस विदाई समारोह में सीएम विष्णु देव साय भी हिस्सा ले सकते हैं।

Ramen deka biography in hindi: गौरतलब हैं कि, देश के कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए गए हैं। राष्ट्रपति भवन की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है। रेमन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रपति भवन की तरफ से यह भी जानकारी दी गई है कि असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को अब पंजाब का गवर्नर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के एडमिनिस्ट्रेटर की भी जिम्मेदारी दी गई है। झारखंड के वर्तमान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णनन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है जबकि सीएच विजयंशकर को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है।

Ramen deka biography in hindi: राष्ट्रपति भवन द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल बनाया गया है। उन्हें मणिपुर की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा के कैलाशनाथन को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है और पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित का इस्तीफा मंजूर कर लिया है।

PM Modi Mann Ki Baat: मन की बात कार्यक्रम में PM मोदी ने की पौधरोपण की प्रशंसा, नागरिकों से किया पौधा लगाने का आव्हान

कौन हैं रामेन डेका?

छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रामेन डेका असम के रहने वाले हैं। इनका जन्म 1 मार्च 1954 को असम के कामरूप जिले के सुआलकुची में हुआ था। वे असम की मंगलदोई लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर दो बार सांसद रह चुके हैं। वह BJP के संस्थापक सदस्यों में भी हैं। असम बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं। बता दें कि फरवरी 2023 में विश्वभूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। वे करीब डेढ़ साल इस पद रहे। अब उनकी जगह असम के रामेन डेका ये जिम्मेदारी संभालेंगे।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button