दैनिक राशिफल

28 जुलाई क्या कहते है आपके सितारे

मेषः

पॉजिटिव– अपनी योजनाओं पर काम करने के लिए उचित समय है। इसलिए समय का ध्यान रखें, अपने कार्यों को गति दें। पैतृक संपत्ति संबंधी मामलों को हल करने में किसी वरिष्ठ सदस्य का मार्गदर्शन मिलेगा।

नेगेटिव– आर्थिक मामलों को लेकर रिश्ते बिगड़ सकते हैं। इसलिए लेनदेन संबंधी गतिविधियों में सावधानी बरतें। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें और समय अनुसार कार्यप्रणाली में भी बदलाव लाएं।

व्यवसाय– व्यवसाय से संबंधित कार्यों के लिए समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। अत्यधिक प्रयास करने पर भी अनुकूल परिणाम न मिलने से मन विचलित रह सकता है। सरकारी सेवारत लोगों पर अत्यधिक कार्यभार मिल सकता है।

लव– पारिवारिक मामलों को शांति से निपटाएं, क्योंकि वाद-विवाद से माहौल और बिगड़ेगा। प्रेम संबंधों में समय नष्ट न करें।

स्वास्थ्य– तनाव और चिंता की वजह से स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ेगा। थकान और आलस जैसी स्थिति हावी होगी।

भाग्यशाली रंग– लाल

भाग्यशाली अंक– 3

वृषः

पॉजिटिव– अगर आप राजनीति से जुड़े हैं तो आपको अच्छे अवसर मिलने वाले हैं। इसलिए अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाएं। प्रॉपर्टी अथवा अन्य कोई खास मसला हल होने की उचित संभावना है।

नेगेटिव– हालांकि कुछ व्यवधान आने से ऐसा लगेगा कि भाग्य साथ नहीं दे रहा है, लेकिन सकारात्मक बने रहें। जल्दी ही परिस्थितियों में सुधार भी आएगा। मित्रों या किसी संबंधी के साथ व्यक्तिगत कारणों को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।

व्यवसाय– कार्यस्थल पर कर्मचारियों के साथ मेलभाव रखें, जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा और वे लोग कार्यों को मन लगाकर भी करेंगे। कार्य क्षेत्र में इस समय सूझबूझ और समझदारी से आप किसी भी परेशानी को आसानी से हल कर पाएंगे। आय के स्त्रोतों में इजाफा होगा।

लव- दांपत्य जीवन में वाद-विवाद की स्थिति रहेगी। थोड़ी सी सूझबूझ से काम लें, जल्दी ही समस्या हल हो जाएगी।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और उचित खानपान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेगा।

भाग्यशाली रंग– हरा

भाग्यशाली अंक– 2

मिथुनः

पॉजिटिव– फाइनेंस संबंधी बाधित कार्य दोबारा शुरू हो सकता है। नई योजनाओं को भी क्रियान्वित करने का समय है। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह बना रहेगा। सामाजिक स्थल पर आपकी छवि उत्तम रहेगी।

नेगेटिव– कुछ लोग आपकी कामयाबी की वजह से जलन की भावना रख सकते हैं। निवेश संबंधी कार्य में किसी की बातों में न आकर पूरी जांच-पड़ताल अवश्य कर लें। अपने स्वभाव में धैर्य और सहजता बनाए रखें।

व्यवसाय– नए व्यवसायिक अनुबंध विकसित होंगे। लेकिन वर्कर्स की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। नौकरी पेशा लोगों को अपना टारगेट हासिल करने के लिए और अधिक मेहनत की जरूरत है, उच्च अधिकारियों के साथ किसी वाद-विवाद में न पड़े।

लव– घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा, लेकिन गलत प्रेम संबंध आपके परिवार की खुशियों को ग्रहण लगा सकते हैं।

स्वास्थ्य– इस समय अपने स्वास्थ्य के लिए विशेष जागरूक रहना होगा। खांसी, जुकाम जैसी दिक्कत रहेगी।

भाग्यशाली रंग– गुलाबी

भाग्यशाली अंक– 5

कर्कः

पॉजिटिव- आज का दिन सामान्य रहेगा। कुछ व्यवधान आएंगे, लेकिन लोगों की परवाह ना करके अपने मन मुताबिक कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखें। कोई उपलब्धि हासिल होने के पश्चात यही लोग आपकी सराहना भी करेंगे। युवाओं को अपनी मेहनत के मनोनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं।

नेगेटिव– विरोधियों द्वारा फैलाई गई अफवाहों की वजह से आपकी मन स्थिति थोड़ी विचलित हो सकती है। लेकिन आत्मचिंतन करने से हल भी मिलेंगे। विद्यार्थी लोग व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपनी पढ़ाई पर फोकस रहे।

व्यवसाय– व्यवसाय में लोन अथवा टैक्स से संबंधित समस्या दूर होगी। स्त्री वर्ग से संबंधित व्यवसाय में आज बेहतरीन फायदा होने वाला है। सरकारी नौकरी में कार्यभार अधिक रहेगा। अधिकारियों का भरपूर सहयोग बना रहेगा।

लव– घर में खुशनुमा और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय व्यतीत होगा।

स्वास्थ्य– अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान हो सकती है। इस वजह से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रखें।

भाग्यशाली रंग– आसमानी

भाग्यशाली अंक– 8

सिंहः

पॉजिटिव– बाधित कार्यों में सुधार आएगा और कार्य बनने शुरू हो जाएंगे। विद्यार्थियों और युवाओं को पढ़ाई से संबंधित समस्याओं का हल मिलेगा और एकाग्रता से अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। थोड़ी सूझबूझ और समझदारी से कार्य करने की जरूरत है।

नेगेटिव– नकारात्मक परिस्थिति की वजह से अपना मनोबल कमजोर न करें और कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। दोस्तों और रिश्तेदारों का आपके कार्यों में कमियां निकालना जारी रहेगा।

व्यवसाय– कुछ कारोबारी परेशानियां बनी रहेंगी, लेकिन समय रहते उनका हल भी निकल आएगा। नई पार्टियों और नए लोगों से लेन-देन करते समय सावधानी अवश्य बरतें। ऑफिस में काम की अधिकता की वजह से अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है।

लव– पारिवारिक माहौल अव्यवस्थित रहेगा। समय रहते इन्हें सुलझा लें, अन्यथा दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

स्वास्थ्य– शारीरिक कमजोरी और जोड़ों में दर्द की समस्या रह सकती है। एक्सरसाइज, योगा को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

भाग्यशाली रंग– केसरिया

भाग्यशाली अंक– 9

कन्याः

पॉजिटिव– कोई विशेष काम होने वाला है। आर्थिक स्थितियों को मजबूत करने में आपका पूरा ध्यान लगा रहेगा। सगे-संबंधियों का आपकी इन योजनाओं में भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक संस्थान में जाने का अवसर मिलेगा।

नेगेटिव– किसी भी प्रकार की भविष्य संबंधी योजनाएं बनाते समय अपने निर्णय को प्राथमिकता दें। दूसरों पर विश्वास करना नुकसानदायक हो सकता है। ध्यान रखें कि नकारात्मक शब्दों के प्रयोग से परिस्थितियां बिगड़ भी सकती हैं।

व्यवसाय– अत्यधिक मेहनत करनी होगी। पेमेंट या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में आपको अपनी काबिलियत प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। अपने ऑफिशियल कागजातों को बहुत अधिक संभाल कर रखें।

लव– पति-पत्नी के बीच सहयोगात्मक संबंध रहेंगे और घर का वातावरण भी अनुशासित बना रहेगा।

स्वास्थ्य– खान-पान के लिए लापरवाही न करें और ज्यादा तनाव लेने से परहेज रखें। माइग्रेन, सिर दर्द की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है।

भाग्यशाली रंग– हरा

भाग्यशाली अंक– 8

तुलाः

पॉजिटिव– किसी पूर्व योजना को क्रियान्वित करने के लिए उत्तम समय बना हुआ है। सिर्फ प्रैक्टिकल होकर अपने कार्यों को पूरा करने की जरूरत है। किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से कई मुश्किलों का समाधान मिलेगा। किसी संबंधी के यहां जाने का प्रोग्राम बन सकता है।

नेगेटिव– वक्त के अनुसार खुद में बदलाव लाना जरूरी है। आपका अनुशासित व्यवहार पारिवारिक जनों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। कभी-कभी संतान की कोई जिद भी परेशानी का कारण बनेगी

व्यवसाय– व्यवसाय में आंतरिक व्यवस्था की देखरेख और कार्य अपनी उपस्थिति में ही करवाएं, क्योंकि किसी कर्मचारी की लापरवाही अथवा नकारात्मक गतिविधि से नुकसान होने की स्थिति बन रही है। नौकरी पेशा लोगों को बदलाव संबंधित अवसर मिल सकते हैं।

लव- परिवार जनों के सहयोग से घर में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रयास करने होंगे।

स्वास्थ्य- ज्यादा चिंता की वजह से शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता महसूस करेंगे। कुछ समय आत्म मनन और मेडिटेशन में लगाएं।

भाग्यशाली रंग– केसरिया

भाग्यशाली अंक– 9

धनुः

पॉजिटिव– अगर आप किसी विशेष योजना को लेकर प्रयासरत हैं तो आपको सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात से कई समस्याओं का समाधान मिलेगा। मानसिक सुकून पाने के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी समय व्यतीत करेंगे।

नेगेटिव– व्यवहार में सौम्यता और सहजता बनाए रखें। दिखावे की प्रवृत्ति से दूर रहें, क्योंकि इसकी वजह से संबंधों में खटास आ सकती है। घर के वरिष्ठ और बुजुर्ग सदस्य के मार्गदर्शन और सलाह को नजरअंदाज करना आपको मुश्किल में डाल सकता है।

व्यवसाय– कार्यक्षेत्र में स्थिति यथावत रहेगी। फिलहाल ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसलिए कोई नया काम करने की बजाय वर्तमान गतिविधियों में अपनी ऊर्जा लगाएं। दूरदराज के पार्टियों से संपर्क बनेंगे।

लव– घर में खुशहाली रहेगी। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। गलत प्रेम संबंधों से दूर रहें।

स्वास्थ्य– तले-भुने और मसालेदार भोजन के सेवन से बदहजमी और गैस की दिक्कत परेशान करेगी।

भाग्यशाली रंग– लाल

भाग्यशाली अंक– 6

मकरः

पॉजिटिव– मकर राशि के लोग कोई प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपका फैसला बिल्कुल सही है। अपनी कार्यकुशलता के दम पर कई कार्य बेहतर तरीके से पूर्ण कर पाएंगे। शेयर मार्केट और रिस्क संबंधी कार्यों में लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे।

नेगेटिव– अपने व्यवहार को संयमित रखें और दूसरों के मामले में दखलअंदाजी न करें। भाइयों के साथ किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो सकती है, मामलों को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने का प्रयास करें। विद्यार्थियों को मनोरंजन के साथ-साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देना होगा।

व्यवसाय– वर्तमान व्यवसाय में बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है। खानपान से जुड़े कारोबार में फायदेमंद स्थिति रहेगी। युवाओं को किसी भी असमंजस की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा करना होगा। अपने ऑफिशियल कार्यों को नियत समय पर पूरा कर लें।

लव- घर परिवार को प्राथमिकता पर रखना आपसी मधुरता बढ़ाएगा। किसी पुराने मित्र के मिलने से यादें ताजा होंगी। मन प्रफुल्लित रहेगा।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखें, लापरवाही न बरतें।

भाग्यशाली रंग– केसरिया

भाग्यशाली अंक– 6

कुंभः

पॉजिटिव– आज की ग्रह स्थिति आपको कुछ खास संकेत देने वाली है। अपनी वित्तीय योजनाओं पर ज्यादा ध्यान दें। लोन लेने की योजना है तो चिंता न करें। जिस कार्य के लिए आप लोन ले रहे हैं, वह लाभदायक साबित होगा।

नेगेटिव– आपके इगो और गुस्से की वजह से माहौल थोड़ा अस्त-व्यस्त हो सकता है। इस बात का ध्यान रखें। बच्चों की समस्याओं को समझें और मित्रवत व्यवहार से सुलझाने की कोशिश करें।

व्यवसाय– कार्यक्षेत्र में वर्तमान गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। अभी किसी भी तरह का परिवर्तन करने के लिए और अधिक चिंतन करने की जरूरत है। मेहनत ज्यादा और कम परिणाम जैसी स्थिति बनी हुई है। सरकारी दफ्तरों में कुछ तनाव का माहौल रहेगा।

लव– पारिवारिक सदस्यों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें। इससे घर का वातावरण मधुर बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।

कुंभः

पॉजिटिव– आज की ग्रह स्थिति आपको कुछ खास संकेत देने वाली है। अपनी वित्तीय योजनाओं पर ज्यादा ध्यान दें। लोन लेने की योजना है तो चिंता न करें। जिस कार्य के लिए आप लोन ले रहे हैं, वह लाभदायक साबित होगा।

नेगेटिव– आपके इगो और गुस्से की वजह से माहौल थोड़ा अस्त-व्यस्त हो सकता है। इस बात का ध्यान रखें। बच्चों की समस्याओं को समझें और मित्रवत व्यवहार से सुलझाने की कोशिश करें।

व्यवसाय– कार्यक्षेत्र में वर्तमान गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। अभी किसी भी तरह का परिवर्तन करने के लिए और अधिक चिंतन करने की जरूरत है। मेहनत ज्यादा और कम परिणाम जैसी स्थिति बनी हुई है। सरकारी दफ्तरों में कुछ तनाव का माहौल रहेगा।

लव– पारिवारिक सदस्यों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें। इससे घर का वातावरण मधुर बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।

स्वास्थ्य- सर्वाइकल और कंधों में दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। इस समय एक्सरसाइज और योगा पर समय व्यतीत करें।

भाग्यशाली रंग– आसमानी

भाग्यशाली अंक– 4

मीनः

पॉजिटिव– बहुत दिनों बाद घर में नजदीकी संबंधियों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा। विचारों का आदान-प्रदान रहेगा। सही समय पर सही निर्णय लेना आपके लिए संभव होगा।

नेगेटिव– अपनी कोई गोपनीय बात को उजागर न करें, क्योंकि कोई आपकी बातों का गलत इस्तेमाल कर सकता है। कुछ समय परिवारजनों और बच्चों के साथ उनकी समस्याओं को समझने और सुलझाने के लिए जरूर निकालें।

व्यवसाय– कारोबारी गतिविधियों में आपको अपनी मेहनत और परिश्रम के सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण डील हो सकती है। ऑफिस में अपने काम को बहुत संजीदगी से करें।

लव- विवाहित संबंध में उचित तालमेल रहेगा। युवा वर्ग की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है।

स्वास्थ्य- अपने अंदर ऊर्जा और आत्म बल की कमी महसूस करेंगे। कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन में भी जरूर व्यतीत करें।

भाग्यशाली रंग– लाल

भाग्यशाली अंक– 6

Related Articles

Back to top button