छत्तीसगढ़

छत पर खेल रही 12 साल की बच्ची का पैर फिसला, नीचे गिरकर मौत

 

 

सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़ बिलासपुर- बेटी को लेकर मां दूसरे के घर में खाना बनाने गई थी, छत पर खेलते समय मासूम के नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिम्स में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। तिफरा कुंदरापारा निवासी रेश्मी जांगड़े पिता सीताराम जांगड़े 12 वर्ष की मां दूसरों के बर्तन झाड़ू का काम करती है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह सिविल लाइन थाना क्षेत्र में खाना बनाने आई थी। उसकी बेटी रेशमी भी साथ में थी।

मकान मालिक के किचन में मां खाना पका रही थी। इधर रेशमी खेलते-खेलते मकान के दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। यहां खेलते समय उसका पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर छत से सीधे नीचे गिर पड़ी। वहां मौजूद लोगों ने देखा को शोर मचाया आवाज सुनकर रेशमी की मां व मकान मालिक बाहर निकले। रेशमी के सिर पर गंभीर चोट आई थी और वह बेहोश हो गई। उसे तत्काल सिम्स लाया गया। हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में भर्ती किया। यहां उपचार के दौरान गुरुवार सुबह मौत हो गई।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button