Uncategorized

सावन के पहले दिन से चमकेगी इन लोगों की किस्मत, हर काम में मिलेगी कामयाबी, भगवान भोलेनाथ की कृपा से होंगे मालामाल

नई दिल्ली: Sawan 2024 Lucky Zodiac Signs इस साल सावन 22 जुलाई से शुरू होने वाला है। इस बार सावन का महीना बेहद ही शुभ होने वाला है। इस दौरान ग्रहों और नक्षत्रों के कई दुर्लभ संयोग बनने वाले हैं। क्योंकि सावन के पहले ही दिन आयुष्मान योग, सवार्थ सिद्धि योग और प्रीति योग का निर्माण हो रहा है। सावन का पहला दिन सोमवार है। वहीं दूसरा दिन मंगलवार है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा संयोग करीब 72 साल बाद बन रहा है। इस संयोग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। ऐसी चार राशियां हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा लाभ होने वाला है। भगवान शिव की कृपा इनपर बरसाने वाली है।

Read More: Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख-शांति और समृद्धि, दूर होगी आर्थिक तंगी 

Sawan 2024 Lucky Zodiac Signs मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए सावन का महीना बेहद ही शुभ रहेगा। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। निवेश के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।

Read More: छत्तीसगढ़ को जल्द ही वापस मिलेगा ‘पावर सरप्लस स्टेट’ का दर्जा, मनोहर लाल संग मुलाकात पर बोले CM साय 

मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए भी श्रावण मास लाभकारी सिद्ध होगा ।भोलेनाथ की विशेष कृपा बरसेगी। सफलता के प्रबल योग बनेंगे। प्रमोशन और वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकता है। धार्मिक कार्यों की तरफ रूझान बढ़ेगा। तीर्थ यात्रा के योग बनेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। सेहत दुरुस्त रहेगी।

Read More: सड़क किनारे इस हालत में मिले एक ही परिवार के चार लोग, देखकर पुलिस भी रह गई दंग 

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए भी सावन का महीना शुभ रहेगा। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन-धान्य में वृद्धि के योग बनेंगे।

Read More: भीषण गर्मी के बाद अब आकाशीय बिजली का कहर, चपेट में आने से 10 लोगों की मौत, मचा हडकंप 

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों पर भी भगवान शंकर की विशेष कृपा बनी रहेगी। मनचाही नौकरी की प्राप्ति होगी। कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। कारोबार के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। सफलता और धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button