छत्तीसगढ़

राशन दुकानों को तिरंगे के रंग में रंगना राजनीतिकरण- डॉ रमन, मुख्यमंत्री भूपेश बोले – ईश्वर सद्बुध्दि दे

रायपुर सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- छत्तीसगढ़ की सरकारी राशन दुकानों के रंग को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। गुरुवार को प्रदेश की कांग्रेस और भाजपा दोनों ही राजनीतिक दल इस मुद्दे पर एक दूसरे पर निशाना साधते दिखे। भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि तिरंगे रंग में दुकानों को रंगना राजनीतिकरण करने का प्रयास है, राशन दुकानों की तिरंगे के रंग में पुताई हो रही है, निश्चित रुप से यह गलत परिपाटी लाने का प्रयास हो रहा है। इस पर ट्विटर के जरिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जवाबी हमला करते हुए भाजपा नेताओं के लिए भगवान से सद्बुध्दी देने की कामना की।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button