बेटी के साथ जबरदस्ती कर रहा था ब्वॉय फ्रेंड, मां और भाई ने देखा तो हत्या कर दी

कोरबासबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- छत्तीसगढ़ के काेरबा में बेटी के साथ जबरदस्ती करने पर मां और भाई ने उसके ब्वॉय फ्रेंड की हत्या कर दी। इसके बाद युवक के शव को ठिकाने लगाने और हादसा बताने के लिए बस्ती के बीच स्थित कुएं में उसकी साइकिल सहित फेंक दिया। कुसमुंडा थाना पुलिस ने गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए इस संबंध में महिला, उसकी मां और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। मां और भाई के देख लेने पर महिला ने उनके साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।जानकारी के मुताबिक, कुसमुंडा क्षेत्र के नरईबोध में बस्ती के बीच कुएं से मंगलवार को एक युवक का शव बरामद हुआ था। शव पर चोट के निशान थे। ऐसे में पुलिस को हत्या का संदेह हुआ। कपड़ों से मिले आधार कार्ड से शव की पहचान पंतोरा निवासी महेंद्र प्रताप सिंह के रूप में हुई। जांच में पुलिस को पता चला कि गांव की महिला फूलबाई चौहान से महेंद्र के प्रेम संबंध थे। फूलबाई को उसके पति ने छोड़ दिया था और वह अपनी मां व भाई के साथ रहती है। इस पर पुलिस ने फूलबाई से पूछताछ की।
उसने मां व भाई के साथ मिलकर हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी फूलबाई ने बताया कि 13 नवंबर काे महेंद्र नशे में उसके घर पहुंचा और संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर महेंद्र ने उसे पीटा। गुस्से में उसने डंडे से महेंद्र के सिर पर वार किया, जिससे वह जमीन पर गिर गया। आवाज सुनकर उसका भाई राजकुमार और मां गुलाबबाई पहुंच गए। उन्होंने उसके हाथ-पांव पकड़ लिए। फूलबाई ने कपड़े से उसका नाक-मुंह दबा दिया और दम घुटने से महेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100